Skymet weather

[Hindi] जानिए मार्च, अप्रैल और मई में कैसा रहता है गोवा का मौसम

March 9, 2019 12:21 PM |

goa weather

गोवा जाना कौन पसंद नहीं करेगा। खूबसूरत बीच का नज़ारा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। असल में, ये ऐसी जगह है जहां हर लोगों के लिए कुछ-न-कुछ है।

इस महीने रहता है सुहावना मौसम

गोवा में ज्यादातर पर्यटक नवंबर से फरवरी के बीच हीं आते हैं। इस दौरान हल्की बारिश भी होती रहती है और मौसम सुहावना बना रहता है। सुखद और शांत रातों के साथ दिन का तापमान कभी कम या ज्यादा होता रहता है।

गोवा में वार्षिक वर्षा

गोवा में वार्षिक वर्षा 3000 मिमी रिकॉर्ड है, जिसमें जून और जुलाई के महीनों में 900 मिमी के साथ सबसे अधिक वर्षा होती है। मुंबई से एक दिन पहले 9 जून के आसपास मानसून ने गोवा में अपना दस्तक दिया था।

जानें मार्च से मई तक का मौसम

गोवा में गर्मियों का सीजन मध्य मार्च महीने से शुरू हो जाता है और मई के अंत तक चलता है। खैर, मार्च महीने वाली गर्मी सहन करने लायक होती है। लेकिन मार्च के अंत से मौसम में गर्मी बढ़ने लगती है, इसके साथ हीं मई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रहती है। इन तीन महीनों तक गोवा में ऑफ सीजन भी होता है, इस सीजन में गोवा में पर्यटकों की संख्या एकदम कम हो जाती है। गोवा समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है लेकिन गर्मी के सीजन में यहाँ धूप बहुत तेज होती है इसलिए गोवा के तट भी एकदम खाली होते हैं।

वैसे मार्च या अप्रैल के महीने में वर्षा की कोई उम्मीद नहीं रहती है। हालांकि, कभी एक या दो दिन गरज के साथ हल्की बारिश जैसी गतिविधियां से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

गोवा का तापमान

मार्च महीने में गोवा का सबसे कम और सबसे अधिक तापमान 30 ° C और 38 ° C रहता है। इसी तरह, सबसे कम और अधिकतम न्यूनतम तापमान 17° C और 27 ° C होता है। विशेष रूप से मार्च का महीना बदलाव का होता है, जिसके बाद अप्रैल के शुरुआत से हीं गर्मी का मौसम दिखने लग जाता है।

मॉनसून सीजन

गोवा के मॉनसून सीजन में जमकर बारिश होती है। गोवा में मॉनसून सीजन मध्य मई से शुरू हो जाता है। जहां मई के महीने में बारिश अपने चरम पर होती है वहीं इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 30 ° C होता है। मानसून के दौरान समुद्र की स्थिति वास्तव में उबड़-खाबड़ हो जाती है। हालांकि, मार्च और अप्रैल के महीनों के लिए समुद्र की स्थिति ठीक रहती है।

मार्च महीना बेस्ट

अगर पर्यटन की दृष्टि से देखें तो, मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मार्च का महीना बेहतर होता है। इस मौसम में आप गोवा जा सकते हैं क्योंकि सामान्य दिनों के मुकाबले मॉनसून सीजन में गोवा का माहौल एकदम अलग होता है। इस दौरान गोवा में कई उत्सव भी होते हैं।

Image credit : Goibibo 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try