[Hindi] राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में छिटपुट जगहों पर होगी प्री-मॉनसून वर्षा

April 11, 2018 6:28 PM|

Rain in chandigarhपंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही प्री-मॉनसून वर्षा सहित अन्य गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों तक इन भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्काइमेट के पूर्वानुमानों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन भागों में एक-दो जगहों पर मध्यम बौछारें भी दर्ज की गई। इस दौरान अमृतसर में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसी तरह अलीगढ़ में 6 मिमी, लुधियाना में 5 मिमी, अंबाला में 3 मिमी और पटियाला में 2 मिलीमीटर बारिश हुई।

मुरादाबाद और करनाल में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि फ़रीदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, बरेली और श्रीगंगानगर सहित अन्य भागों में हवा के साथ बूँदाबाँदी हुई। पिछले दिनों से हो रही बारिश की इन गतिविधियों के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इन भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning and thunderstorm in northwest India

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तरी राजस्थान तथा हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश की ओर बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों तक छिटपुट वर्षा जारी रहने की संभावना है। अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, सोनीपत और पानीपत जैसे इलाकों में गतिविधियां दिखेंगी।

[yuzo_related]

अगले 24 घंटों के बाद वर्षा में कमी आनी शुरू हो जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा। अनुमान है कि 12 अप्रैल की शाम से इन सभी इलाकों से प्री-मॉनसून वर्षा की हलचल विदा हो जाएगी। यहाँ बने सिस्टमों के कमजोर होने के चलते पूर्वी आर्द्र हवाओं का प्रवाह कम होगा और इसकी जगह उत्तर-पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएँ चलना शुरू होंगी। इस बदलाव के साथ ही मैदानी भागों में तापमान फिर से ऊपर चढ़ेगा और जल्द गर्मी बढ़ जाएगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image