[Hindi] फरवरी में फिर बिगड़ेगा मौसम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश की आशंका, बढ़ेगी ठंड

February 1, 2020 10:36 AM|

mp rains

पश्चिमी हिमालय के राज्यों में ठंडी हवाएँ चल रही हैं, जिसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि कुछ जगहों पर दिन और रात के तापमान में लगभग 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है।

स्काइमेट के मौसम मॉडल के अनुसार हम अगले 24 से 48 घंटों मेंमध्य प्रदेश के पूर्वी व मध्य भागोंऔर छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।

इस बारिश का कारण पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक कोन्फ़्लुएन्स जोन को माना जा सकता है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में चल रही दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ उत्तर पश्चिमी से मिलन करेगी, जिसके कारण दोनों क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी और बादल छाए रहेंगे। इस बीच, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियों से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम की गतिविधियाँ 4 फरवरी तक जारी रहेंगी। इस अवधि के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों की तुलना में छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी।

3 फरवरी तक कोन्फ़्लुएन्स जोन के बनने से तापमानों में गिरावट दर्ज की जाएगी और न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

English Version :  Fresh spell of rain to lash Chhattisgarh, Madhya Pradesh, relief from winter chill as minimum to rise

5 फरवरी तक ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएँ एक बार फिर पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को कवर करेगी। जिससे दोनों राज्यों से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Image credit:  First Post

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: