[Hindi] बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने मौसमी सिस्टमों से दक्षिणी प्रायद्वीप में दिखेंगी जोरदार बारिश

October 11, 2021 11:08 AM|

उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जो अगले 24 से 36 घंटों में उसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना सकता है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी मध्य अरब सागर से लेकर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक फैली हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के कारण दक्षिण प्रायद्वीप पर मध्यम से कुछ भारी बारिश हो रही है।

उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र बाद में एक डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसलिए, यह और प्रभावी होकर चक्रवात जवाद में बदल सकता है। यह पश्चिम दिशा में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा।

अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अगले 3 से 4 दिनों तक बना रहेगा। जिससे अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और अगले 3 से 4 दिनों के लिए कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। 15 से 17 अक्टूबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: