[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 21 मई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
May 20, 2026, 1:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के जम्मू क्षेत्र पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के इलाकों पर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है।

एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है।

दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हुई।

ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

तटीय कर्नाटक, केरल, सिक्किम, असम और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिली।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तथा कोंकण और गोवा में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में लू से भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

Q3. क्या दिल्ली में गर्मी से राहत मिलेगी? फिलहाल गर्मी जारी रहेगी, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है