[Hindi] दिल्ली और एनसीआर के लिए सबसे अधिक वर्षा वाला महीना रहा जनवरी

January 14, 2020 9:16 PM|

दिल्ली में 2020 की शुरुआत से रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें तो जनवरी महीने में औसतन 19.3 मिमी बारिश होती है। साल 2020 के पहले महीने का अभी पहला पखवाड़ा भी नहीं बीता है और औसत के करीब 17.8 मिमी बारिश हो चुकी है। दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ अब पहाड़ियों से दूर चला गया है जिसके कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में एक दिन के लिए मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि पश्चिमी हिमालय पर 15 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जोदिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को भी प्रभावित करेगाइससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश 15 की रात से ही शुरू हो जाएगी। जबकि 16 जनवरी को बारिश की तीव्रता बढ़ने वाली है।

इस अवधि के दौरान बारिश की गतिविधियां और बादल छाए रहने के कारण दिन का तापमान कम हो जाएगा। दिल्ली और इसके आस-पास के सटे क्षेत्रों जैसे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में सर्द मौसम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान इस क्षेत्र में रातों को थोड़ा आरामदायक बना देता है।

पश्चिमी विक्षोभ के जल्द आने की उम्मीद है। इसलिए, दिल्ली में मौसम शुष्क नहीं होगा। 19 जनवरी तकदिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश होनेकी संभावना है। इस अवधि के दौरान दिल्ली और इसके आस-पास के सटे क्षेत्रों में घने कोहरे का भी अनुमान है।

English Version: January turning out to be the rainiest month for Delhi and NCR area

अनुमान है कि 20 जनवरी तक मौसम साफ होने लगेगा।

Image credit: Outlook India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: