[Hindi] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश बंद, अब तापमान में गिरावट से बढ़ेगी सर्दी

January 9, 2020 4:01 PM|

mp rains (4)

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों औरछत्तीसगढ़में पिछले दो-तीन दिनोंसे गरज के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल रही है पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई। बारिशों के आंकड़ों की बात करें तो मध्य प्रदेश के मलंजखंड में 48 मिलीमीटर जबकि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान कई अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मध्य भारत के भागों में बारिश यह मौसम तेलंगाना से उत्तर प्रदेश तक बने ट्रफ के कारण देखने को मिल रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाएँ भी इन राज्यों में नमी बढ़ा रही थीं।

दूसरी ओर गुना, शिवपुरी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रतलाम सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तरी हिस्सों में उत्तर दिशा से सर्द हवाएँ चलनी शुरू हो गई हैं जिससे मध्य प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।

इन राज्यों पर बारिश देने वाले मौसमी सिस्टमों की स्थिति में बदलाव आ रहा है जिसके चलते उम्मीद है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही ठंडी हवाएँ पहुँचेंगी जिससे कम से कम 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। दोनों राज्यों में अब मौसम साफ रहने की संभावना है।

English Version: Minimums to drop in Madhya Pradesh and Chhattisgarh, winter chill to increase

अनुमान है कि 12 जनवरी से हवा की दिशा एक बार फिर से बदल जाएगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चलना शुरू होंगी जिससे न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिलेगी।

Image Credit : Millenniumpos

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: