[Hindi] पहाड़ों पर रिकॉर्ड तोड़ बारिश और बर्फबारी, आगे वाले दिनों में बर्फबारी बन सकती है आफ़त

January 15, 2020 4:30 PM|

नए साल की शुरुआत से उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हो रही है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 36.5 मिलीमीटर औसत बारिश की तुलना में 85.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 133% अधिक है। हिमाचल प्रदेश में 159% अधिक 86.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड सबसे आगे रहा, जहां 831% अधिक 130.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

इन आंकड़ों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नवंबर और दिसम्बर में जो कहानी शुरू हुई थी, जनवरी में भी जारी है। पहाड़ों पर मौसम को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ इस बार की सर्दी में कुछ अधिक ही मेहरबान हैं जिससे ज़्यादा बारिश हो रही है। पिछले दिनों भारी हिमपात देने वाला सिस्टम आगे चला गया है। इसके बावजूद जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश और हिमपात देखने को मिला। इस दौरान काजीगुंड में 31 मिमी और श्रीनगर में 6 मिमी वर्षा/हिमपात हुआ।

English Version:Rain and snow in Jammu and Kashmir, Ladakh, Himachal Pradesh, Uttarakhand for next 3 days

 

यह सिलसिला अभी नहीं थमने वाला है क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारत के करीब आने को है। फिलहाल यह सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान तक पहुँच गया है। आज शाम या रात से कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश शुरू हो सकती है। 16 जनवरी से गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तराखंड में 16 जनवरी को कई जगहों पर भारी हिमपात हो सकता है। ओले गिरने के भी आसार हैं।

17 जनवरी से कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अतिविधियाँ कम हो जाएंगी लेकिन उत्तराखंड में 18 जनवरी तक अच्छी वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।

पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई अच्छी बर्फबारी के चलते कई जगहों पर हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएँ हुई हैं जिससे अनेकों सड़कें बंद हैं। आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी स्थिति को और विषम बना सकती है। अवलांच की आशंका भी है।

Image credit: TOI

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: