[Hindi] पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी राहत की बारिश

June 18, 2019 2:43 PM|

rain in Punjab

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों से मौसम बदला है। धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। मौसम में इस बदलाव के कारण यहां का मौसम सुहावना बन गया है।इससे पहले 15 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ था।

पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक हुई बारिश और हवा के बहाव में आये बदलाव के कारण इन राज्यों के अधिकांश इलाकों मेंतापमान सामान्य से नीचेपहुँच गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। इस दौरान अम्बाला में 23 मिलीमीटर, हिसार में 13 मिमी, लुधियाना में 12 मिमी, नई दिल्ली में 16 मिलीमीटर, जयपुर में 4 मिमी, अमृतसर में 3 मिमी, मेरठ में 2 मिमी, और चंडीगढ़ में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान औरउत्तर प्रदेशके अधिकांश भागों में 18 और 19 जून को भी धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। उसके बाद उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में मौसम साफ़ हो जाएगा।

पंजाब के लिए मौसम की चेतावनी:

18 जून को दोपहर बाद एवं शाम को अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन में यानि पंजाब के ज़्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

हरियाणा के लिए मौसम की चेतावनी:

हरियाणा में भी मौसम सक्रिय रहेगा। अनुमान है कि राज्य के अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शहरों में 18 जून को दोपहर बाद और शाम के समय तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी।

राजस्थान के लिए मौसम की चेतावनी:

राजस्थान के अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चुरू, दौसा, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, सिरोही, टोंक और उदयपुर शहरों में 18 जून की शाम को फिर से धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां होने की उम्मीद है।

Also Read In English: Rain in Amritsar, Ludhiana, Chandigarh, Ambala, Jaipur, Alwar, Meerut and Agra to continue

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 20 जून से मौसम फिर से साफ हो जाएगा।तापमान में वृद्धिका सिलसिला फिर शुरू होगा और 23-24 जून तक पारा 40 के पार पहुँच जाएगा। इसके कारण इन इलाकों में लू जैसे हालात दोबारा बन सकते हैं।

Image Credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: