[Hindi] दिल्ली, गुरुग्राम, लुधियाना, चंडीगढ़, अजमेर में 19 जुलाई से बढ़ेगी वर्षा

July 18, 2017 2:34 PM|

Rain-in-Rajasthanउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बीते कुछ दिनों से मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है। अब इस मौसम में बदलाव की आहट मिल रही है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 जुलाई की शाम या रात सेदिल्ली, पूर्वी हरियाणा और पंजाब के पूर्वी भागों में मॉनसून सक्रिय हो सकता है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भी मौसम फिर से करवट लेगा। इन भागों में 19 से 23 जुलाई के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Northwest India Lightning and rain 18 july

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में फिलहाल अगले 24 घंटों तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना भी बनी हुई है। उसके पश्चात बदल रहा मौसमी परिदृश्य संकेत कर रहा है कि 19 जुलाई की शाम या रात से इन भागों में गतिविधियां बढ़ जाएंगी। राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक पहुँच रही ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ेगी। साथ ही तटीय ओड़ीशा पर बना डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी दिशा में पहुंचेगा जिससे मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियों में आने वाले दिनों में इजाफ़ा होगा।

[yuzo_related]

अनुमानों के अनुसार 20 से 23 जुलाई के बीचजयपुर,कोटा,अजमेर, अलवर,जोधपुर, माउंट आबू,उदयपुरसहित राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है। राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों में व्यापक मॉनसून वर्षा हो सकती है।

पंजाब के दक्षिण-पूर्वी भागों, पूर्वी हरियाणा और दिल्ली में भी इस दौरान अच्छी वर्षा के आसार हैं।लुधियाना,चंडीगढ़,पटियाला, भटिंडा, संगरूर, बरनाला और मनसा में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। रेवाड़ी,गुरुग्राम,भिवानीऔररोहतकसहित हरियाणा के कई इलाकों में 20 से 23 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अब तक मॉनसून का प्रदर्शन देखें तो इन भागों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि राजधानी दिल्ली में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पंजाब में 1 जून से 17 जुलाई तक 167.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 17 फीसद अधिक है। हरियाणा में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक 162.4 मिलीमीटर और राजस्थान में सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक 152.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसी अवधि में दिल्ली में सामान्य से 12 प्रतिशत कम 158.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: