[Hindi] दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में मॉनसून की लुकाछिपी; 19 से बढ़ेगी बारिश

July 17, 2017 4:14 PM|

Delhi Rains-weather in Delhi_One India 600राजधानीदिल्लीसहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बीते 2-3 दिनों से मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है। यह अलग बात है बीच-बीच में घने मॉनसूनी बादल मॉनसून सीज़न होने के आभास करा रहे हैं। यही वजह है कि सामान्य के आसपास चल रहे तापमान के बावजूद इन भागों में मौसम काफी गर्म और उमसभरा बना हुआ था।

इस बीच राजधानी दिल्ली में सोमवार को कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। नए सप्ताह के नए दिन की शुरुआत में घने बादल दिखाई दिए और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। कई इलाकों में रुक-रुक कर मॉनसून वर्षा की संभावना आगे भी बनी हुई है। हालांकि अगले 48 घंटों तक इसी तरह की लुकाछिपी जारी रहेगी, उसके पश्चात 19 जुलाई से वर्षा बढ़ने की संभावना है।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून की ट्रफ रेखा अभी भी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है और इसके उत्तरवर्ती होने में 2 दिन का समय लगेगा। यानि अगले 24 से 48 घंटों तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में विशेष बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत से गुजर रही ट्रफ के चलते उत्तर प्रदेश और गंगा के मैदानी भागों में नमी काफी अधिक बनी है जिसके चलते इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

इस बीच मॉनसून ट्रफ अगले 48 घंटों में आगे बढ़ेगी। इसे पश्चिमी विक्षोभ का भी साथ मिलेगा जिसके चलते 19 जुलाई से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां व्यापक रूप से बढ़ सकती हैं। दिल्ली और इसके आसपास के शहरोंनोएडा,गुरुग्राम,फ़रीदाबाद,गाज़ियाबादतथा पंजाब और हरियाणा में 19 से 21 जुलाई तक वर्षा अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बीते दिनों में हुई बारिश के आंकड़ें देखें तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में यहाँ अब तक मॉनसून ने टिक कर बारिश नहीं दी है फिर भी सामान्य वर्षा के मामले में उत्तर भारत काफी आगे है। उत्तर भारत में सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: