[Hindi] मॉनसून 2020: तूफान 'नोल' के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी पर बनने वाला है डिप्रेशन, पूर्वी और मध्य भारत में मूसलाधार बारिश की आशंका

September 19, 2020 11:02 AM|

चक्रवाती तूफान ‘नोल’ इस समयडा नैङ्गके तटों के बेहद करीब पहुँच गया है। यह तूफान पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए अब तक प्रभावी होता जा रहा था क्योंकि इसे समुद्र की सतह का 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अनुकूल तापमान मिल रहा था। तूफान डा नैङ्ग के काफी करीब पहुँच गया है। यह अब कभी भीडा नैङ्गके तटों पर लैंडफॉल कर सकता है। लैंडफॉल के समय इसकी क्षमता कैटेगरी-1 टाइफून की हो सकती है और हवा की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे की हो सकती है।

Typhoon Noul

यह तूफान फिलीपींस के पूर्व में निम्न दबाव के रूप में विकसित हुआ था। अब तक के अपने सफर में जिन देशों को पार कर यह आगे बढ़ा है उन देशों पर इसका प्रभाव गहरे निम्न दबाव के रूप में देखने को मिला है। उसके बाद सुलू समुद्र में यह ट्रोपिकल डिप्रेशन बना। आगे बढ़ते हुए यह दक्षिण-चीन सागर में पहुँचते-पहुँचते चक्रवाती तूफान बन गया।

Typhoon Noul

वियतनाम के मध्य तटवर्ती भागों पर लैंडफॉल करने के बाद यह थाईलैंड पहुंचेगा और थाईलैंड को पार करने में इसे 24 घंटों का वक्त लगेगा। इन सभी भागों में यह तूफान तेज़ हवाओं के साथ अति भीषण वर्षा देगा। हालांकि 19 सितंबर को यह फिर से कमजोर होकर डिप्रेशन बनेगा और बाद में इसके निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

English Version:Depression coming from the Bay of Bengal to lash East and Central India, thanks to Typhoon Noul

इसी क्षमता में यह पश्चिमी दिशा में आगे तेज़ी से आगे बढ़ते हुए यह म्यांमार के अराकान तट को पार करेगा और संभवतः 19 सितंबर की शाम या 20 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भागों पर आ जाएगा। बंगाल की खाड़ी पर पहले से ही ओडिशा के तटों के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों सिस्टमों के आपस में मिलने पर उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन विकसित होने की संभावना है।

डिप्रेशन की क्षमता में आने के बाद यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से आगे पश्चिमी दिशा में बढ़ेगा और देश के पूर्वी तथा मध्य भागों पर फिर से मॉनसून को सक्रिय करेगा। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार इसके प्रभाव से 20 से 26 सितंबर के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। यह काफी बड़े क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। इसका असर दक्षिण में तेलंगाना और उत्तर में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम में गुजरात तक देखने को मिल सकता है।

Image Credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: