[Hindi] कोलकाता में हुई 62 मिमी की भारी बारिश, आगे भी बारिश जारी रहने की उम्मीद

October 10, 2019 7:45 PM|

kolkata rains today (1)

कोलकातामें पिछले 24 घंटों के दौरान 62 मिमी की भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे बांग्लादेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का मौसम बना हुआ है। अनुमान है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा जिससे गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों गरज के साथ मध्यम बारिश और बारिश होने की संभावना है।

राजधानी कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होगी। हालांकि बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी। अनुमान है कि 24 घंटों के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।

English Version : Heavy rain of 62 mm in Kolkata leads to water logging and traffic chaos, more showers to follow

मॉनसून सीज़न खत्म होने के बाद भीगंगीय पश्चिम बंगालमें रुक-रुक कर अच्छी बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। बारिश के आंकड़े देखें तो 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दूसरी ओर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

कोलकाता में पूरे दुर्गा पूजा उत्सव में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही है। हालांकि बारिश के कारण पूजा के कार्यक्रम में कोई भी व्यवधान नहीं हुआ और समारोह अच्छी तरह सम्पन्न हुआ। दूसरी ओर, बंकुरा, पुरुलिया, मिदनापुर जिलों में बारिश ने पूरे नवरात्रि में एक बड़ा माहौल बना दिया।

Image credit:  pinterest 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो:

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: