[Hindi] आईपीएल 2019: चेन्नई में गर्म मौसम के बीच आमने सामने होंगे राजस्थान और चेन्नई के खिलाड़ी

March 31, 2019 7:28 PM|

IPL 2019, CSK, RR, Chennai

इंडियन प्रीमियर लीग इस साल भी दर्शकों के बीच अपना रोमांच बनाये हुए है। इस साल आईपीएल की शुरुआत में ही कई करीबी मुक़ाबले देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में चेन्नई, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होने वाले मैच की मेजबानी करेगी। यह मैच रात 08:00 बजे से शुरू होगा। यहां खिलाड़ियों को विरोधी टीम के साथ-साथ गर्म मौसम का भी सामना करना पड़ सकता है।

आईपीएल ने अपने 12वें सीजन में भी रोमांच को हमेशा की तरह बरकरार रखा है। सीजन में अब तक कई रोमांच से भरे मैच देखने को मिले हैं। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की है। अपने घरेलू मैदान में हो रहे इस मैच को वो हर हाल में जीतने की कोशिश करेंगे और अंक तालिका में सबसे पहले स्थान पर आना चाहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स भी यह मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। चूँकि राजस्थान अब तक खेले गए अपने दोनों मैच हार चुकी है, इसलिए यह मैच जीतना उसके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। टीम के उम्मीदें स्टीव स्मिथ पर काफी टिकी होंगी और उनसे इस मैच में बेहतर खेल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Also read in English: IPL 2019: Warm Chennai to host CSK vs RR clash

चेन्नई और राजस्थान के बीच आज का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 08:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को मौसम की नज़र से देखें तो यहाँ खिलाडियों को अपने विरोधियों के साथ-साथ तेज़ गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। मैच के समय तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज राजस्थान अपनी जीत का खाता खोल पायेगी या चेन्नई अपनी जीत का सिलसिला क़ायम रखेगी।

Image Credit: dream11experts.in

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: