[Hindi] बिहार और झारखंड में अगले 24-48 घंटों में भारी बारिश की उम्मीद, बाढ़ के खिलाफ सावधानी बरतने की सलाह

July 5, 2019 3:37 PM|

Bihar Rain

स्काइमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में बारिश रिकॉर्ड हुई है। 4 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 47% और झारखंड में 43% बारिश की कमी दर्ज की गई है। बिहार के भागलपुर में पिछले 24 घंटों में 6.6 मिमी, फारबिसगंज में 2.2 मिमी, मुज़फ़्फ़रपुर में 2.4 मिमी, जबकि राजधानी पटना में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग तीव्रता के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। जिसमें 5 और 6 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, 7 जुलाई को बारिश बढ़ सकती है तथा 8, 9, 10 और 11 जुलाई को पूरे क्षेत्र में मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

बिहार और झारखण्ड में अगले कुछ दिनों में अधिकमॉनसून की बारिश के लिए स्थिति अब अनुकूल हो रही है। जल्द ही, इस क्षेत्र में वर्षा में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि, अगले कुछ दिनों में उतर प्रदेश और उससे सटे मध्य प्रदेश,बिहार और झारखंडके इलाके बारिश की गतिविधि का केंद्र बन जाएंगे।

इस समय एक निम्न दवाब क्षेत्र जो कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में बना हुआ है। यह सिस्टम जल्द ही कम चिन्हित होने के साथ पूर्वी दिशा में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों की और बढ़ेगा। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी उमस भरी हवाएँ पूर्वी राज्यों में चल रही हैं। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा उत्तर-भारत के पहाड़ियों के साथ-साथ आसपास की भारत-गंगा के मैदानों क्षेत्रों में भी स्थानांतरित हो जाएगी।

चूंकि, बिहार का क्षेत्र नेपाल की तलहटी के आसपास के क्षेत्र में पड़ता है, जहाँ कई नदियाँ हैं। इसके कारण, स्थानीय भागों मेंबाढ़ जैसी स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता है। सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया और मोतिहारी जैसे उत्तरी शहर ऐसी घटनाओं के लिए सबसे अधिक खतरे में है। स्काईमेट अगले एक सप्ताह में इन क्षेत्र के निवासियों के लिए बाढ़ के खिलाफ एहतियाती सावधानी बरतने की सलाह देता है।

इस साल बिहार और झारखंड राज्यों में मॉनसून की शुरुआत में देरी हुई है। जून का महीना बारिश के लिहाज से बेहद खराब था। आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में जून की समाप्ति तक 41 प्रतिशत बारिश की कमी रही जबकि झारखंड में 55 प्रतिशत बारिश की कमी रही। हालांकि, आगे होने वाले संभावित बारिश की वजह से बारिश की कमी के आंकड़े में सुधार होने की उम्मीद है।

Image Credit:DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: