[Hindi] छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, मध्य प्रदेश में जारी हुई बाढ़ की चेतावनी

August 14, 2019 3:11 PM|

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश की यही तीव्रता देखी गई है।

छत्तीसगढ़ और उससे सटे भागों पर बना लो-प्रेशर एरिया अब पश्चिम / उत्तर-पश्चिमी दिशा में चला जाएगा। स्काइमेट का अनुमान है कि आज यानि 14 अगस्त को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होगी। संभवतः भारी बारिश से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में कल यानि 15 अगस्त से मौसमी गतिविधियां कम होने लगेंगी। हालांकि, मध्य प्रदेश में कल भी अच्छी बारिश जारी रहेगी। वैसे, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी, जबकि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियाँ से कम हो जायेगी। हालांकि, मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों जैसे रतलाम, उज्जैन, शिवपुरी, शाहजहाँपुर, गुना और नीमच में मध्यम वर्षा जारी रहेगी।

Also, Read In English:Heavy rains ahead for Madhya Pradesh and Chhattisgarh, flood alert in MP

पूरे मध्य भारत में 17 अगस्त तक मौसम की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। जिसके बाद, अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ एक-दो जगहों हल्की बारिश की संभावना है।

Image Credit: The Hindu Business Line

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: