[Hindi] पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भारी मॉनसूनी बारिश

June 23, 2016 2:27 PM|

Rain in Patna बीते कुछ दिनों से पूर्वी भारत के भागों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। पूर्वी राज्यों विशेषकरबिहार,झारखंडऔर पूर्वीउत्तर प्रदेशमें हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। गौरतलब है कि मॉनसून समूचे पूर्वी भारत को पार करते हुए उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश हिस्सों में पहुँच चुका है।

इस समय उत्तरीराजस्थानसे उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर से होते हुएत्रिपुरातक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों, बिहार, झारखंड औरपश्चिम बंगालमें कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। यह ट्रफ अभी बनी रहेगी जिससे इन भागों में आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

स्काइमेट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले भागों, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि पूर्वी भारत के अन्य भागों जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों, झारखंड और आंतरिक ओड़ीशा में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी।

अब तक हुई बारिश के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 1% कम, बिहार में 6% कम, झारखंड में 26% कम, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13% कम और ओड़ीशा में सामान्य से 30% कम वर्षा अब तक हुई है। दूसरी तरफ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में सामान्य से 16% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इन भागों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अच्छी वर्षा जारी रहने का अनुमान है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत तक लगातार बारिश से सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में जून के समाप्त होने पर बारिश का आंकड़ा सामान्य के आसपास बना रहेगा। लेकिन झारखंड और ओड़ीशा में बारिश में कमी का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि इन राज्यों में जल्द भारी बारिश की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।

Image credit: viewpatna blogspt

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख का इस्तेमाल करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: