[Hindi] प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा कश्मीर; श्रीनगर, शिमला, मसूरी सहित कई स्थानों पर बर्फबारी की उम्मीद

January 2, 2020 4:05 PM|

नए साल के आगमन के साथ कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तर भारत के पहाड़ों जैसी बारिश की उम्मीद थी वैसी बारिश या बर्फबारी फिलहाल नहीं हुई। इसलिए कह सकते हैं कि लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर गिरती हुई बर्फ देखने के लिए उत्तर भारत के पहाड़ों पर आए सैलानियों को निराशा हाथ लगी होगी। अच्छी बर्फबारी का आखिरी दौर 20 और 21 दिसम्बर को दिखा था।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब पहुंच रहा है। इस सिस्टम से आज से ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। हालांकि शुरुआत में बारिश कुछ ही इलाकों में सीमित रहेगी और इसकी तीव्रता भी कम ही रहेगी। लेकिन कल उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसमें मुक्तेश्वर, नैनीताल और मसूरी और आसपास के हिस्से अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

इस दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिलेगी।

English Version:Consecutive Western Disturbances approaching the hills, rain and snow expected in Mukteshwar, Manali and Srinagar

यह सिस्टम भी बहुत प्रभावी नहीं है और अगले 48 घंटों तक बारिश या बर्फबारी देने के बाद यह आगे निकल जाएगा। लेकिन इसके पीछे एक नया मौसमी सिस्टम उत्तर भारत में आ रहा है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ 6 जनवरी को आएगा और 8 जनवरी तक इसका प्रभाव उत्तर भारत के पहाड़ों पर दिखाई देगा। इस दौरान गतिविधियां अच्छी होंगी। जनवरी में जिन इलाकों में बर्फ नहीं गिरी है वहाँ भी बर्फ दिखाई दे सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब से लेकर हरियाणा और दिल्ली तक कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। इसके चलते एक बार फिर से उत्तर के मैदानों में तापमान में उथल-पुथल दिखेगी।

पहाड़ों पर भले ही लंबे समय से बर्फबारी नहीं हो रही है लेकिन कई इलाके ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -3°C रहा। काजीगुंड में -5°C, बनिहाल में -2°C, मनली में -1.4°C और मुक्तेश्वर में 0°C पारा रिकॉर्ड किया गया।

Image credit: Himachal Watcher

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: