[Hindi] राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और अजमेर में हुई अच्छी वर्षा, आज राजधानी जयपुर में हो सकती है बारिश

October 4, 2019 12:54 PM|

jaipur rain

राजस्थान मेंबारिश ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ लीहै। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ अच्छी बारिश दर्ज हुई है। राज्य के जैसलमेर, अजमेर और बीकानेर जैसे प्रसिद्ध शहरों में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि जोधपुर में हल्की बारिश हुई है।

अगर मौसम प्रणाली के बारे में बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे मध्य पाकिस्तान के भागों पर बना हुआ है । इन प्रणालियों के कारणराज्य में बारिश होती रहेगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान के पश्चिमी जिलों में आज यानि 4 अक्टूबर को गरज के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, राजधानी जयपुर में भी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश की यह गतिविधियां कल तक जारी रहने की संभावना है।

जिसके बाद 6 अक्टूबर से, राज्य के केवल एक-दो स्थानों पर ही बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी और फिर 7 अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान से मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि, पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर कुछ और समय के लिए बारिश देखने को मिल सकती है।

देश भर के मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए, देखें विडियो: 

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

राजस्थान में रुक-रुक बारिश जारी रहने से तापमान में गिरावट होगी और राजस्थान वासियों के लिएमौसम आरामदायक बना रहेगा

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, 8 अक्टूबर से बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी और साफ आसमान के साथ-साथतेज धूपइस क्षेत्र पर अपना प्रभाव डालेगी।

12 अक्टूबर तक पूर्वी हवाएँ राज्य में चलती रहेगी। इसके बाद हवा के पैटर्न में भी धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा।

Also, Read In English: Good rains visit Jaisalmer, Ajmer and Bikaner, patchy showers likely in Jaipur today

आमतौर पर, 1 सितंबर से, दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान से वापस होना शुरू कर देता है। हालांकि, यह मौसम अलग रहा है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों मेंमॉनसून की बारिश अब तक जारीहै।

Image Credit: DNA India 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: