[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में फिर बारिश के आसार, लेकिन ठंड से नहीं मिलेगी राहत  

December 20, 2019 4:21 PM|

Delhi Rain

उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हाड़ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप दिन में भी देखने को मिला। बृहस्पतिवार को इन सभी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस कम 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री कम है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर पहुंचा है। हालांकि यह सिस्टम बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं है जिससे भारी बारिश मैदानी इलाकों में नहीं देगा। इसके बावजूद उम्मीद है कि हरियाणा और पंजाब के तराई क्षेत्रों में आज शाम से 1-2 स्थानों पर बारिश शुरू हो सकती है।

इसके अलावा उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल 21 सितंबर को एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बारिश की तीव्रता काफी कम रहेगी और कुछ ही इलाकों में सीमित रहेगी।

घने कोहरे कीआफत,दिल्ली में दृश्यता शून्य

उत्तर भारत के शहर शीतलहर से ही नहीं बल्कि कोहरे से भी संघर्ष कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मध्यरात्रि के बाद सुबह 7:00 बजे तक घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य पर पहुंच गई थी। इसके अलावा अमृतसर, आगरा, श्रीगंगानगर, लुधियाना, अंबाला सहित कई अन्य शहरों में भी दृश्यता शून्य के आसपास रिकॉर्ड की गई।

धूप का बढ़ेगा असर,दिन के तापमान में होगा सुधार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम हो गई है इससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। यही वजह है कि शुक्रवार की दोपहर तक कोहरा कम हुआ और सूरज की किरणें जमीन पर पहुंची जिससे दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। कल यानि 21 दिसम्बर को भी तापमान में वृद्धि की उम्मीद है।

पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान में वृद्धि के साथ कोहरे में सुधार होने की संभावना है। लेकिन हरियाणा में कोहरे की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और राज्य के कई शहर घने कोहरे की गिरफ्त में सुबह के समय बने रहेंगे।

Image credit: Millennium Post

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: