[Hindi] पुणे में 90 मिमी की भारी बारिश ने ली 5 लोगों की जान, बंद किया गया स्कूल और कॉलेज, आगे और बारिश की संभावना

September 26, 2019 5:19 PM|

rain in pune (1)

पुणे में पिछले दो तीन दिनों से गरज के साथ भारी बारिश  की गतिविधियां जारी है। स्काईमेट के एडबलूएस  के आंकड़ों के अनुसार, पुणे शहर में आज सुबह 5:30 बजे तक बीते 21 घंटे की अवधि में 90 मिमी की भारी वर्षा दर्ज की गई है।

बुधवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, सहकारनगर और पार्वती के हिस्सों में तो जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गई है।

बेहद मूसलाधार वर्षा ने दो महिलाएं और एक बच्चा सहित 2 अतिरिक्त लोगों यानि लगभग 5 लोगों की जान ले ली। इतना ही नहीं, भारी बारिश के कारण कटराज नहर की दीवार ढहने से कई जानवरों की भी जानें चली गई । साथ ही, बीती रात हुई भारी बारिश के बाद सहकारनगर क्षेत्र में कई घरों और वाहनों के भी बहने की भी खबरें सामने आ रही है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, पुणे के कलेक्टर ने आज यानि 26 सितंबर को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दे दिया है।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार,पुणेमें अधिक बारिश देखी जाएगी लेकिन अब तीव्रता कम रहेगी।  इसके अलावा, शहर तथा आस-पास के सटे इलाकों में अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। लेकिन, स्थिति धीरे-धीरे सही होने की उम्मीद है, इसके बावजूद आज और कल थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Also read in English : Heavy rain of 90 mm in Pune claims 5 lives, schools and colleges shut, more showers to follow

अनुमान है कि, 28 सितंबर से शहर में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और बाढ़ जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें । 

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: