[Hindi] पंजाब और हरियाणा में आज हो सकती है धूल भरी आंधी और प्री-मॉनसूनी बारिश

May 21, 2019 3:48 PM|

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में फिर से मौसम बदलने वाला है। पंजाब और हरियाणाके अधिकांश इलाकों में प्री-मॉनसून वर्षा अगले 48 घंटों के दौरान देखने को मिलेगी। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से शुष्क मौसम के कारण तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई है।

अब बदलेगा पंजाब और हरियाणा का मौसम

जम्मू-कश्मीरमें एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की उम्मीद है। इस मौसम प्रणाली के कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इसके आस-पास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

इन्ही, मौसम प्रणाली के कारण आज पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों मेंगरज, धूल भरी आंधी और बारिशके रूप में प्री-मानसून मौसमी गतिविधियों की उम्मीद है। जिसके बाद कल तक यानि कि22 मई तक इन मौसमी गतिविधियों की तीव्रता में बढ़ोतरी की भी संभावनाएं हैं।

अगले 24-48 घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की उम्मीद

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि, 22 और 23 मई को पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होगी। इसके अलावा, उच्च तापमान और उमस के कारण, कन्वेक्टीव क्लाउड्स का निर्माण भी सकता है। जिसके कारण राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

आने वाले चार से पांच दिनों में फिर होगी तापमान में वृद्धि

पंजाब और हरियाणा में 23 मई तक प्री-मॉनसूनी मौसम की गतिविधियाँ जारी रहेंगी। जिसके बाद 24 मई से, हरियाणा में तो मौसम लगभग साफ हो जाएगा, लेकिन पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। हालांकि, 25 मई से पंजाब और हरियाणा, दोनों राज्यों में लगभग शुष्क मौसम की स्थिति हो जाएगी। जिसके बाद आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगेगा।

Also Read In English -Dust storm to commence over Punjab and Haryana today, pre-Monsoon rains to follow

Image credit: Northlines

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: