[Hindi] चक्रवात फानी के कारण बिहार झारखण्ड के तापमान में कमी, बारिश की उम्मीद

May 4, 2019 5:07 PM|

Rain in Bihar-Jharkhand

चक्रवात फानीके कारण, शुक्रवार रात दक्षिणी झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जबकि, पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्से और झारखंड के बचे हुए भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। पिछले 24 घंटों में यानी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से, बिहार के फारबिसगंज में 33.4 मिमी, पूर्णिया में 15.1 मिमी, भागलपुर में 31.8 मिमी और छपरा में 13.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

झारखंड के जमशेदपुर में लगभग 12 डिग्री तापमान में हुई गिरावट के बाद दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा यहां 64.2 मिमी के साथ अच्छी बारिश भी दर्ज की गई। इसी तरह, बोकारो, रांची और चाईबासा में दिन के तापमान में ग्यारह से बारह डिग्री की गिरावट देखी गई। वहीं, चाईबासा में भी 61.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Also Read In English :TEMPERATURES DROP IN BIHAR AND JHARKHAND DUE TO CYCLONE FANI

इस समयचक्रवात फानीकमजोर हो गया है और बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिम में और इससे सटे पश्चिम बंगाल के हिस्से में डीप डिप्रेशन के रूप में बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है जो कि धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगी।

आज यानी शनिवार को बिहार के पूर्वी हिस्सों में गरज और तेज़ हवाएँ के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तरी बिहार के कुछ और हिस्सों सहित पूर्वोत्तर झारखंड में के भी अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। यह मौसमी गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी क्योंकि यह सिस्टम बिहार और झारखंड से दूर चला जाएगा।

आज, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि होगी। जबकि पूर्वी बिहार का तापमान सामान्य बना रहेगा। हालांकि, राज्य के पश्चिमी भागों के तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। 5 मई से, बिहार के अधिकांश हिस्सों में हवा की गति सामान्य रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की वृद्धि की उम्मीद है।

झारखंड में आज से ही तापमान में वृद्धि के साथ शुष्क मौसम की स्थिति देखी जाएगी। जबकि, 5 मई को चक्रवात फानी के अवशेषों के कारण हल्की गरज की संभावना है।

Image Credit: www.jagran.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image