[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में रात भर रुक-रुक हुई बारिश, 18 जुलाई तक बना रहेगा बारिश का मौसम

July 17, 2019 10:20 AM|

राजधानी दिल्ली में उम्मीद के अनुसार 16 जुलाई को दिन में छिटपुट बारिश हुई। लेकिन मध्य रात्रि के बाद से और 17 जुलाई की सुबह तक रुक रुक कर रिमझिम मानसूनी बौछारों ने दिल्ली का मौसम सुहाना कर दिया है।  देर से ही सही लेकिन दिल्ली में बरसे मॉनसून ने दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 22 मिमी जबकि पालम में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वर्तमान मौसमी स्थितियां संकेत कर रही हैं कि अगले 48 घंटे तक यानी 18 जुलाई तक इसी तरह रुक-रुक कर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में बारिश होती रहेगी। इस दौरान दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।

19 जुलाई सेराजधानी दिल्ली में मॉनसून की हलचलकुछ कम होने की संभावना है। हालांकि 19 और 20 जुलाई को भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। 21 जुलाई से दिल्ली और एनसीआर में मौसम शुष्क हो जाएगा और उसके बाद दो-तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद कम है।

दिल्ली में यह बारिश दिल्ली के करीब से गंगा के मैदानी भागों से होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक बनी मॉनसून ट्रफ के चलते हो रही है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से आर्द्र मॉनसूनी हवाएं चल रही हैं। आज और कल यानी 17 और 18 जुलाई को इसी तरह से पूर्वी हवाएं बनी रहेंगी, बादल बने रहेंगे जिसके कारण रुक-रुक कर कई जगहों पर हल्की और कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होगी। बारिश दोपहर में या रात में देखने को मिल सकती है।

21 जुलाई से 24 जुलाई तक राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम शुष्क हो जाएगा। उसके बाद 24 जुलाई की शाम या रात से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उस दौरान फिर से मॉनसून ट्रक दिल्ली के करीब आएगी जिसके कारण उम्मीद है कि 25 जुलाई से अगले कुछ दिनों के दौरान राजधानी के लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

आपको बता दें कि दिल्ली में आमतौर पर 29 जून को मॉनसून आता है उसके बाद जुलाई और अगस्त वह महीने हैं जब दिल्ली में पूरे साल की सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की जाती है। लेकिन इस बार मॉनसून लगभग 1 सप्ताह की देरी से 5 जुलाई को आया। उसके बाद भी इसने दिल्ली को बारिश के लिए खूब तरसाया। यही वजह है कि दिल्ली में 1 जून से लेकर 16 जुलाई तक बारिश में कमी लगभग 87% की रह गई है।

Image credit: Millennium Post

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: