[Hindi] दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब व हरियाणा में जल्द वापसी करने वाला है मॉनसून

August 27, 2019 5:39 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

भारत के उत्तरपश्चिमी मैदानों भागों में पिछले 8-9 दिनों से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। हालाँकि, अभी भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ स्थानीय मौसम की गतिविधियाँ चल रही हैं। अब, हम उम्मीद करते हैं कि 30 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम रहेगी।31 अगस्त तक मॉनसूनी वर्षा के वापसी की संभावना है, जिससे देश के उत्तरी मैदानों भागों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब के लुधियाना और पटियाला के एक-दो स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। उत्तर पश्चिमी भारत में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण अगले कुछ दिनों तक यहाँ का मौसम गर्म, शुष्क और उमस भरा रहेगा।

अगले 48 घंटों के तक भी इन इलाकों में हम अधिक वर्षा की गतिविधियों की उम्मीद नहीं करते हैं क्योंकिमॉनसून की अक्षीय रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थानांतरित हो गई हैऔर अब राजस्थान और मध्य प्रदेश के क्षेत्र में है।

31 अगस्त के आसपास उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ेंगी। उस दौरान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। यह स्थिति 3 सितंबर या 4 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

Also, Read In English:Monsoon to revive over Punjab, Haryana, Delhi and NCR by August 31

यह मौसम की स्थिति मानसून ट्रफ के उत्तर दिशा की ओर के बढ़ने के कारण होगी। इन प्रणालियों की वजह से अगस्त के अंत तक एक बार फिर बारिश की गतिविधियां उत्तर पश्चिमी भारत पर बढ़ने की उम्मीद है।

Image credit: Indian Express 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: