[Hindi] दिल्ली, जयपुर, जैसलमेर, चंडीगढ़, हिसार में भीषण गर्मी के साथ जारी रहेगा शुष्क मौसम

October 2, 2017 7:07 PM|

Delhi and chandigarh warm weather

उत्तर भारत से मॉनसून वापस लौट चुका है। इसके अलावा पहाड़ों पर ना तो कोई पश्चिमी विक्षोभ है और ना ही मैदानी राज्यों में कोई मौसमी सिस्टम नहीं है जिसके चलते उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। राजस्थान में कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। अगले 4-5 दिनों तक इन भागों के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर हवाओं में विपरीत चक्रवाती क्षेत्र यानि एंटी सकलोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरब सागर या बंगाल की खाड़ी से उठने वाली आर्द्र हवाएँ मैदानी भागों में नहीं पहुँचती हैं और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का रास्ता साफ हो जाता है। मैदानी भागों में इस समय शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं।

मौसमी परिदृश्य अगले 4-5 दिनों तक नहीं बदलेगा। दिन में तेज़ धूप खिली रहेगी जिसके चलते पंजाब और हरियाणा से लेकर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान तक कई इलाकों में तेज़ गर्मी जारी रहेगी। राजस्थान के जैसलमर, बाड़मेर, बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, फलोदी, सवाई माधोपुर, बूंदी जैसे स्थानों पर दिन का तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

[yuzo_related]

इसी तरह से हरियाणा में हिसार, रोहतक, नारनौल, सिरसा और भिवानी सहित दिल्ली और चंडीगढ़ में भी शुष्क मौसम के साथ काफी अधिक गर्मी जारी रहने के आसार हैं। इन भागों में 34-38 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और भटिंडा में 33-35 डिग्री तापमान दर्ज किया जाएगा और मौसम शुष्क होगा। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

North India Lightning

 

 

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार यह दो ऋतुओं के बीच का समय है। वर्षा ऋतु जा रही है और शीत ऋतु का आगमन हो रहा है। ऐसे में अगर बारिश समय से पहले से बंद हो तो तेज़ गर्मी एक बार वापसी करती है। इसमें दिलचस्प्त यह भी है कि रात में जहां हल्की ठंडक का आभास होने लगा है वहीं दोपहर में तेज़ गर्मी है।

महेश पालावत ने बताया कि रात और दिन के तापमान में इतना अंतर इसलिए है क्योंकि जब आसमान साफ हो और वातावरण में नमी भी कम हो तब पृथ्वी की सतह से गर्मी, लॉन्ग वेब रेडिएशन के रूप में रात में ऊपर चली जाती है जिससे तापमान तेज़ी से नीचे आता है। इस समय मैदानी राज्यों में नमी कम है और बादल भी नहीं हैं जिसके चलते रात में गर्मी के ऊपर जाने में कोई बाधा नहीं है। यही वजह है कि रात में ठंडक महसूस होने लगी है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: