[Hindi] पंजाब व हरियाणा में ओलावृष्टि के आसार, फसलों को नुकसान की आशंका

February 28, 2017 8:19 PM|

Hail storm in Punjabपंजाबहरियाणामें अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के लिए मौसम अनुकूल बन गया है। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।अमृतसर,चंडीगढ़, पठानकोट, नवाशहर, होशियारपुर,जालंधर, अंबाला, पंचकुला और करनाल में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच चुका है। इसी सिस्टम के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी भागों में एक चक्रवाती सिस्टम भी विकसित हो गया है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी राजस्थान और उससे सटे पंजाब तथा हरियाणा पर दिखाई बादलों के बढ़ते प्रभाव के रूप में अनुभव किया जा सकता है। यह दोनों सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में बढ़ रहे हैं।

इन सिस्टमों के चलते उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बदलाव दिखाई देने लगा है। पंजाब व हरियाणा में इस समय बादल छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज रात में कहीं-कहीं हल्की वर्षा देखने को मिलेगी जबकि बुधवार को बारिश बढ़ जाएगी। बारिश की गतिविधियों के चलते इन राज्यों में दिन के तापमान में व्यापक गिरावट आ सकती है जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

ओलावृष्टि के लिए भोर का समय सबसे अनुकूल माना जा रहा है। दोनों राज्यों में ज़्यादातर फसलें परिपक्व होने की अवस्था में हैं। ऐसे में ओला पड़ने से फसलों को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ना सिर्फ ओलावृष्टि बल्कि बारिश के चलते भी फसलों को नुकसान हो सकता है क्योंकि कई फसलों की कटाई-मड़ाई का काम जल्द शुरू होने वाला है।

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्य देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं। संभावित बारिश के चलते किसानों में फसलों के नुकसान को लेकर डर है। गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की अगड़ी किस्में जब परिपक्व हो जाती हैं तब फसलों को नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो अगड़ी फसल की कटाई-मड़ाई जल्द शुरू हो सकती है जबकि देर से बोई गई गेहूं की फसल में दाने बनने शुरू हो गए हैं ऐसे में ओलावृष्टि दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। गेहूं के अलावा चने की फसल को भी ओला नुकसान पहुंचा सकता है। चने की फसल में ओलावृष्टि से फूल टूट सकते हैं जिससे फसल को क्षति पहुँचने की आशंका है।

मैदानी राज्यों में सरसों की फसल भी परिपक्व होने की अवस्था में है और मौसम अगर अनुकूल रहा तो जल्द ही इसकी कटाई-मड़ाई शुरू हो सकती है। ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि इस तिलहन फसल को व्यापक रूप में नुकसान पहुंचा सकती है। अधिकांश फसलें इस समय जिस स्थिति में हैं ऐसे में बारिश या ओलावृष्टि के चलते फसलों को ना सिर्फ नुकसान होता है बल्कि इनकी गुणवत्ता भी खराब होती है।

Image credit: Daily Mail

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: