[Hindi] मॉनसून 2019: लंबे इंतज़ार के बाद, गुजरात पंहुचा मॉनसून, सूरत और वेरावल में अच्छी बारिश की उम्मीद

June 25, 2019 1:24 PM|

Gujarat Rain

Updated on June 25, 01:20 pm: मॉनसून 2019: लंबे इंतज़ार के बाद, गुजरात पंहुचा मॉनसून, सूरत और वेरावल में अच्छी बारिश की उम्मीद

दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2019 ने काफी लंबे इंतज़ार के बाद, आखिरकार गुजरात में प्रवेश कर गया है। जिसके बाद राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश की मध्यम से भारी बौछारें पड़ रही हैं। इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा वेरावल और सूरत से गुजर रही है तथा मध्य प्रदेश में इंदौर की ओर बढ़ रही है।

आमतौर पर, 10 जून तक, गुजरात के दक्षिणी जिलों तक मॉनसून का आगमन हो जाता है और 15 जून तक, कच्छ के कुछ हिस्सों को छोड़कर यह पूरे राज्य को कवर करता है। लेकिन इस साल, मॉनसून के आगमन में 15 दिनों की देरी हुई है। इसके साथ ही सूरत, वलसाड और भावनगर और वेरावल में अच्छी बारिश हो रही है।

Updated on June 25, 11:15 pm: गुजरात के भुज, सूरत और अहमदाबाद में और बढ़ेगी बारिश, दस्तक देने के करीब मॉनसून

गुजरात में चक्रवाती तूफ़ान के जाने के बाद से यहां बारिश की गतिविधियां थम सी गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों से शुष्क मौसम देखा जा रहा है। इसके विपरीत,पिछले 24 घंटों से कुछ क्षेत्रों में बारिशदेखी गई है। यह बारिश ज्यादातर भुज, सूरत और उनके आसपास के इलाकों तक ही सीमित रही।

हालांकि, राज्य के आसपास के क्षेत्र में कुछ प्रमुख मौसम प्रणालियों के बने रहने के कारण उम्मीद है कि बारिश की गतिविधियाँ तेज होंगी औरमॉनसून का आगमन कभी भीहो सकता है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो, सोमवार को सुबह 8:30 बजे से यानि पिछले 24 घंटों में, डीसा में 4.2 मिमी और अहमदाबाद में 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

स्काइमेट के अनुसार, पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्रदेखा जा रहा है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा गुजरात तट से केरल के तटीय भागों तक फैली हुई है।

इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दक्षिण-तटीय गुजरात के इलाके खासकर सूरत, वलसाड और भावनगर में वर्षा की गतिविधियाँ बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा गांधीनगर, बड़ौदा,अहमदाबाद, राजकोट और मेहसाणा में छिटपुट बारिश की संभावना है। जबकि राज्य के उत्तरी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की उम्मीद है।

Also Read In English:Rain in Bhuj, Surat and Ahmedabad to increase with Monsoon knocking the door

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश की यह गतिविधियां 28 जून तक जारी रहेगी। इसके अलावा, बारिश की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए मौसम जानकारों का मानना है की राज्य में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। इन सब के बीच, कच्छ में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावनाओं के साथ ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अच्छी खबर यह है कि, मौसम की इन गतिविधियों के कारण तापमान कम हो जाएगा। हालांकि, उमस ज्यादा रहने से लोगों को थोड़ी असुविधा हो सकती है।

Image Credit: Twc

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: