[Hindi] जल रही है पराली: दिल्ली में लगातार चौथा दिन हवा में प्रदूषण का स्तर 'खराब', अभी और बिगड़ सकते हैं हालात

October 13, 2019 4:57 PM|

Delhi pollution

दिल्ली में आज भी वायु की गुणवत्ता खराब रह सकती है. यह लगातार चौथा दिन होगा जब हवा में प्रदूषण का स्तर 'खराब' बना रहेगा। मिल रही आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 तक जा सकता है। जबकि शनिवार को यह 222 तक दर्ज किया गया था।

हालांकि, स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति पिछले कुछ सालों के मुकाबले इन दिनों बेहतर है। केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी शाम चार बजे एक्यूआई 222 दर्ज किया है। अनुमान जताया गया है कि रविवार को दिल्ली की हवा और खराब हो सकती है तथा एक्यूआई के 256 अंक तक पहुंचने के आसार हैं।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

सफर ने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण स्तर अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक ‘बहुत खराब' श्रेणी में चला जाएगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले दो-तीन हफ्तों में जबरदस्त रूप से बिगड़ने की आशंका नहीं है, क्योंकि हवा की गति इतनी तेज नहीं है कि हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के धुएं को दिल्ली ले आए।

जबकि, सफर ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में इस समय की तुलना में इस साल एक्यूआई काफी बेहतर है। इसका कारण आंशिक रूप से दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में अपेक्षाकृत गर्म तापमान के साथ पर्याप्त नमी है।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता दो अक्टूबर तक संतोषजनक और नौ अक्टूबर तक मध्यम श्रेणी में थी। यह गुरुवार को पहली बार खराब श्रेणी में चली गई थी। पिछले साल, सात अक्टूबर को शहर की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई थी। हरियाणा और पंजाब में बायोमास जलाने से दिल्ली का एक्यूआई प्रभावित हो सकता है।

Also, Read In English: Delhi air quality in ‘poor’ category for the fourth straight day

सफर के मुताबिक,"पंद्रह अक्टूबर से दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए कड़े उपाय अमल में आएंगे। यह 'ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान' का हिस्सा है जो 2017 में पहली बार दिल्ली-एनसीआर में लागू किया गया था।

Image credit: NDTV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: