[Hindi] गुजरात के अहमदाबाद, वेरावल और वडोदरा में बेहद भारी बारिश

September 11, 2019 10:37 AM|

Rain in Gujarat

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बेहद भारी बारिश रिकॉर्डकी गई है। स्काईमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले 21 घंटों के दौरान सुबह 5:30 बजे तक वेरावल में 84 मिमी की भारी मॉनसूनी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, अहमदाबाद में 68 मिमी और बड़ौदा में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि,गुजरात के कुछ हिस्सों में आज यानि 11 सितम्बर को गरज के साथ अच्छी मॉनसूनी बारिश देखी जा सकती है।जिसके बाद बारिश की गतिविधियाँ कल कम हो सकती हैं। उम्मीद है कि आज भी कच्छ के हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। इसके अलावा, राज्य के अहमदाबाद, भुज, नलिया, द्वारका, कांडला जैसे स्थानों पर 12 सितंबर के आसपास कम तीव्रता वाली बारिश की संभावना है।

हालांकि, कल यानि 12 सितम्बर को भी गुजरात के दक्षिणी जिलों जैसे सूरत, वलसाड, भावनगर, महुवा, अमरेली, जूनागढ़, वेरावल, पोरबंदर और नवसारी में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

13 सितंबर के आसपास पूरे गुजरात में बारिश में कमी की उम्मीद है। उसके बाद 14 सितंबर से मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा।

इसके बाद, गुजरात में किसी भी महत्वपूर्ण बारिश की गतिविधियों की संभावना नहीं हैं । 13 सितम्बर के बाद से साफ़ आसमान के साथ तापमान एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

हालांकि, गुजरात के दक्षिणी जिलों में खासकरसूरत, वलसाड, नवसारी, पंचमहल, डांग, छोटा उदयपुर के हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

Also, Read In English: Very heavy rains lash Ahmedabad, Veraval and Baroda, relief in offing

Image Credit: India Tv

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image