मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों पर कंफ्लुएंस ज़ोनबना हुआ है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल में वर्षा की गतिविधियां भी देखने को मिली। यह कंफ्लुएंस ज़ोन उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाओं के मिलने से बन रहा है।
स्काइमेट के मौसम मॉडल के अनुसार, कल से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की उम्मीद है।
15 जनवरी यानि कल शाम तक पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन जाएगा और इन मौसम सिस्टमों के कारण मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में मध्यम वर्षा बढ़ने की उम्मीद है।
शहरों की बात करें तो,भोपाल, उज्जैन, रतलाम, नीमच, शाजापुर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, सागर और गुना जैसी जगहों पर 17 जनवरी तक अच्छी बारिश हो सकती है। 16 जनवरी और 17 जनवरी को ओलावृष्टि की गतिविधियों से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
राज्य के पश्चिमी हिस्सों में दिन का तापमान पहले ही गिर चुका है। उम्मीद है कि 17 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। बारिश बंद होने के बाद धूप बढ़ेगी जिससे दिन का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा।
इस अवधि के दौरान, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं।
Image credit: firstpost
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>