दिल्ली-NCR में अभी नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, अगले हफ्ते 40°C से नीचे रहेगा तापमान, शुष्क मौसम जारी

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Apr 10, 2026, 12:34 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली मौसम अपडेट, फोटो: Canva

मुख्य मौसम बिंदु

  • इस सप्ताह दिल्ली में तापमान सामान्य से करीब 4°C कम रहा
  • अधिकतम 30.8°C और न्यूनतम 16.3°C दर्ज किया गया
  • अगले 6-7 दिनों में तापमान 38°C तक पहुंच सकता है
  • अप्रैल के आखिरी सप्ताह में 40°C पार होने की संभावना

इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। बेस वेधशाला सफदरजंग (Safdarjung Observatory) में अधिकतम तापमान 30.8°C और न्यूनतम 16.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4°C कम है। यह स्थिति अप्रैल के महीने के हिसाब से असामान्य मानी जाती है। हालांकि, आने वाले 6–7 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है और यह बढ़कर 30 के ऊपर (high 30’s) तक पहुंच सकता है। इस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है।

अप्रैल के दूसरे हिस्से में तेजी से बढ़ता है तापमान

दिल्ली में मध्य अप्रैल के दौरान सामान्य अधिकतम तापमान लगभग 36°C होता है, जो महीने के अंत तक बढ़कर करीब 38°C तक पहुंच जाता है। आमतौर पर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान में तेज उछाल देखने को मिलता है और कई बार पारा 40°C के पार चला जाता है। पिछले दो दशकों में सिर्फ 2012 ऐसा साल रहा जब पूरे अप्रैल महीने का अधिकतम तापमान 38.7°C ही रहा, जो 4 अप्रैल को ही दर्ज हो गया था। बाकी ज्यादातर वर्षों में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान 40°C का आंकड़ा पार कर जाता है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, गर्मी पर लगाम

इन दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) का प्रभाव मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। लेकिन इसका हल्का असर मैदानी इलाकों, खासकर दिल्ली में भी महसूस होगा, जिससे तापमान में अचानक तेज बढ़ोतरी नहीं होगी। अगले 6–7 दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 18–19 अप्रैल 2026 के आसपास 38°C के करीब पहुंच सकता है। इसके अलावा, तेज सतही और निचले स्तर की हवाएं भी गर्मी को ज्यादा बढ़ने नहीं देंगी, जिससे हीट स्ट्रेस कम रहेगा।

हीट स्ट्रेस (Heat Stress) का मतलब है जब शरीर पर अधिक गर्मी का असर पड़ता है और वह खुद को ठंडा रखने में दिक्कत महसूस करने लगता है। जब तापमान बहुत ज्यादा हो, हवा गर्म हो या नमी अधिक हो, तो शरीर पसीने के जरिए खुद को ठंडा करता है। लेकिन जब यह प्रक्रिया सही तरीके से काम नहीं कर पाती, तब शरीर पर हीट स्ट्रेस होने लगता है।

अप्रैल के अंत में 40°C पार होने के आसार

हालांकि, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान के 40°C पार जाने की संभावना काफी अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, ऐसे ज्यादातर मामले 25 से 30 अप्रैल के बीच देखने को मिलते हैं। रात के समय साफ आसमान रहने से रेडिएशनल कूलिंग (Radiational Cooling) प्रभावी रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान कम रहेगा और सुबह का मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। यानी, दिन में गर्मी बढ़ेगी लेकिन सुबह-शाम राहत मिलती रहेगी। जानकारी के लिए बता दें,जब जमीन दिन भर की गर्मी को रात के समय आसमान की ओर “ऊर्जा (heat)” के रूप में छोड़ती है, तो तापमान कम होने लगता है। इसी प्रक्रिया को रेडिएशनल कूलिंग कहते हैं।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

हाँ, इस समय तापमान सामान्य से कम है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 6-7 दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।

हाँ, दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में तापमान 40°C पार करने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है