14 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश; दिल्ली में शुष्क मौसम

October 13, 2017 6:16 PM|

 

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम प्रभावी नहीं हैं जिसके चलते पर्वतीय राज्यों के साथ-साथ मैदानी प्रदेशों में भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इन भागों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी। हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। जिससे दोपहर में मौसम गर्म होगा। हालांकि रात और सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जाएगी।

पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां कम हो रही हैं। यह अलग बात है कि बिहार के पूवी भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना अभी भी बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बौछारें गिरने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी हिस्सों और झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत के भागों में दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। मध्य प्रदेश के दक्षिणी सीमावर्ती इलाकों में बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और गुजरात तथा राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

Live status of Lightning and thunderGujarat

दक्षिण भारत में चलें तो यहाँ भी कुछ जगहों पर मौसम सक्रिय रहेगा। इस समय बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। इन दोनों सिस्टमों के बीच एक ट्रफ बन गई है। इसके चलते रायलसीमा और कर्नाटक में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना, केरल और उत्तरी तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। हालांकि तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles