महाराष्ट्र का 26 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में ठंडा बना रहेगा रात का मौसम

November 25, 2016 3:30 PM|

 

समूचे महाराष्ट्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। साफ़ आसमान और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। इन भागों में न्यूनतम तापमान घटकर सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे चला गया है।

दूसरी ओर तटीय महाराष्ट्र में उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते दिन का तापमान ऊपर चल रहा है। इन भागों में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक तापमान के चलते दिन में मौसम गर्म बना रहेगा।

मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पुणे में 30 डिग्री तापमान के साथ दिन खुशनुमा होगा। सुबह पारा होगा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles