Weather Update: अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई में भारी से मध्यम बारिश

July 17, 2024 5:38 PM | Skymet Weather Team
मुंबई में बारिश, फोटो: mint

मुंबई में कल बारिश ने ज्यादा असर नहीं दिखाया। शहर के कुछ हिस्सों में केवल एक या दो बार हल्की बारिश की बौछारें पड़ी। बेस वेधशाला सांताक्रूज़ में पिछले 24 घंटों में सांकेतिक 1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। बता दें, अगले चार दिनों, 17 से 20 जुलाई 2024 के बीच मुंबई में बहुत भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अलग-अलग स्थानों पर शाम या रात में भारी वर्षा भी हो सकती है।

इन राज्यों में आगे बढ़ेगी मौसम प्रणाली: सामान्य तौर पर कोंकण क्षेत्र और विशेष रूप से मुंबई में मानसून की गतिविधि बंगाल की खाड़ी (BOB) में मौसम प्रणालियों और पश्चिमी घाट के साथ तटीय गर्त (ऑफ-शोर ट्रफ) से कंट्रोल होती है। मौजूदा समय में, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणपूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में शिफ्ट हो गया है। जिसे मुख्य रूप से चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा लगता है कि पिछले 24 घंटों में ज़मीन पर सिस्टम(मौसम प्रणाली) थोड़ा कमज़ोर हो गया है। इसके पश्चिम मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

बीओबी में निम्न दबाव क्षेत्र: कई मौसम प्रणालियों का संयोजन अगले लगभग एक सप्ताह तक मुंबई और उसके आसपास मौसम की गतिविधि को नियंत्रित करेगा। तटीय ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात से केरल तक फैली हुई है। कमजोर निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश पर स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम कतरनी क्षेत्र (शीयर जोन) मध्य भागों में लगभग 20°N तक फैला हुआ है। बता दें, जल्द दी BoB पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वर्तमान में निम्न दबाव क्षेत्र के पूर्ववर्ती के रूप में उत्तरी बंगाली की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण चिन्हित है।

आगे के दिनों में मुंबई का मौसम: मुंबई में 17 और 18 जुलाई के बीच मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में एक या दो बार भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव, शियर जोन और मानसून ट्रफ में विलीन हो जाएगा। इसके बाद 19 और 20 जुलाई को धीमी गति से बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, बंगाल की खाड़ी पर 19 जुलाई को ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और 21 जुलाई को जमीन की तरफ बढ़ जाएगा। 21 से 24 जुलाई के बीच कोकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई भी शामिल है, में मौसम गतिविधि तेज हो जाएगी। पहले दो दिनों में बारिश का प्रसार और तीव्रता अधिक रहेगी।

फोटो साभार: मिंट

OTHER LATEST STORIES