Skymet weather

Weather Forecast: प्रयागराज महाकुंभ में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें कब बढ़ेगी ठंड और छाएगा कोहरा?

January 29, 2025 5:44 PM |
प्रयागराज महाकुंभ का मौसम, फोटो: PTI

प्रयागराज में इस सप्ताह शुष्क मौसम बना रहेगा। सुबह और रात का मौसम ठंडा रहेगा, जबकि दिन के समय हल्की धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छा सकती है। जानें 03 फरवरी, बसंत पंचमी को होने वाले शाही स्नान के दिन मौसम कैसा रहेगा।

प्रयागराज महाकुंभ का अगले सप्ताह का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान दिनवार से देखें।

30 जनवरी 2025 का मौसम:

 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह के समय कोहरा और धुंध रहने की संभावना है। दोपहर में मौसम शुष्क और धूप खिली रहेगी। 30 जनवरी की रात से 1 फरवरी सुबह के बीच दौरान हल्का कोहरा और धुंध संभव है।

31 जनवरी 2025 का मौसम:

प्रयागराज में शुक्रवार को तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा। जिससे न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे दिन अच्छी घूप निकलेगी और दिन गर्म रहेगा। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी।

1 फरवरी 2025 का मौसम:

शनिवार के दिन श्रद्धालुओं का हल्की ठंड महसूस हो सकती है। क्योंकि 1 फरवरी को प्रयागराज में न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। हल्का कोहरा और धुंध छा सकती है। दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

2 फरवरी 2025 का मौसम

प्रयागराज में रविवार को शाही स्नान से एक दिन पहले तापमान में फिर से हल्की गिरावट हो सकती है। 2 फरवरी को न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 29°C के आसपास रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। दोपहर में धूप निकलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा।

3 फरवरी 2025, बसंती पंचमी स्नान:

महाकुंभ में बसंत पंचमी के दिन तीसरा शाही स्नान होगा। इस दिन हल्की ठंड का एहसास होगा और सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, न्यूनतम 13.5°C और अधिकतम 28.5°C तक पहुंच सकता है।

4 फरवरी 2025 का मौसम:

प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार को सामान्य मौसम बरकरार रहेगा। वहीं, न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहेगा। लेकिन, सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी। दोपहर में धूप खिली रहेगी, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

इस पूरे सप्ताह प्रयागराज महाकुंभ में बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि, 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाने की संभावना है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try