Skymet weather

मुंबई में मानसून की तेज बारिश का इंतजार, सामान्य से काफी कम बारिश

June 20, 2024 1:13 PM |
मुंबई में मानसून, फोटो: इंडियन एक्सप्रेस

मुंबई में मानसून को आए हुए लगभग 10 दिन हो गए हैं। शुरुआत के समय मुंबई में मानसून सामान्य था लेकिन यह जल्दी खत्म हो गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा। सांताक्रूज़ और कोलाबा दोनों रिकॉर्ड वेधशालाओं ने अभी तक लगातार बारिश दर्ज नहीं की है। दोनों वेधशालाओं ने पिछले 24 घंटों में तीन अंको से कम बारिश दर्ज की है, जो सामान्य तौर पर बहुत आम है। मानसून की शुरुआत में होने वाली बारिश अक्सर सभी तैयारियों को पटरी से उतार देती है और लोगों के जीवन को अस्त-वयस्त कर देती है।

सिर्फ एक बार हुई भारी बारिश: जून के महीने में लगभग 500 मिमी वर्षा होती है, सटीक कहें तो 493.1 मिमी है। वहीं, सक्रिय मानसून के दौरान सामान्य बारिश का आंकड़ा हमेशा पार हो जाता है। बता दें, मुंबई में मानसून की शुरुआत में केवल एक बार 9 जून को भारी बारिश हुई थी। इस दौरान तटीय शहर में कुल 166.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। जबकि, बारिश का मासिक आंकड़ा अभी काफी दूर है।

इस कारण बारिश की कमी: भारतीय समुद्रों पर विकसित होने वाली किसी भी मानसून प्रणाली के नहीं होने के कारण बारिश की कमी हुई है। फिलहाल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर किसी भी सिस्टम के आने की कोई संभावना नहीं है, जो सामान्य रूप से कोंकण तट और विशेष रूप से मुंबई में मानसून के बढ़ने का मुख्य कारण है। हालाँकि, जल्द ही चक्रवाती परिसंचरण के इन-सीटू गठन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।

मानसून की पश्चिमी धारा तेज: मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से 24-25 जून को उत्तर प्रदेश पर परिसंचरण बनेगा। यह 26 जून को उत्तरी मध्य प्रदेश और निकटवर्ती राजस्थान के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ेगा और अगले दिन 27 जून को दक्षिण और पश्चिम राजस्थान की ओर बढ़ेगा।  इस परिसंचरण के 2-3 दिनों तक उसी क्षेत्र में घूमने की संभावना है और इससे कोंकण तट पर मानसून की पश्चिमी धारा तेज हो जाएगी।

अगले सप्ताह मुंबई का मौसम: अगले सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र के पूरे समुद्र तट पर मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। 25 और 29 जून 2024 के बीच मुंबई में बारिश की संभावना है। 24 और 25 जून को मध्यम बारिश हो सकती है। 26 और 27 जून को बारिश की तीव्रता और प्रसार बढ़ेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर 24 घंटों में तीन अंकों में वर्षा हो सकती है। वहीं, अगले 48 घंटों यानी 29 दिन तक मुंबई में बारिश जारी रहेगी। बाद में इनमें कमी आने की उम्मीद है और जुलाई में नए उछाल का इंतजार है।  जुलाई महीने में मुंबई में सबसे अधिक बारिश होती है।

फोटो क्रेडिट: इंडियन एक्सप्रेस






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try