Skymet weather

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश: इन 4 राज्यों में बाढ़ का खतरा

July 31, 2024 2:30 PM |

अगले 48 घंटों में उत्तरी मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज दिन के आखिर में आंधी, बिजली चमकना और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो जाएगी। खराब मौसम की गतिविधियां कल 1 अगस्त को भी जारी रहेगी, हालांकि, बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी देर के बारिश रूकेगी। 02 अगस्त से मौसम की स्थिति में सुधार होगा और उसके बाद केवल हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है।

मानसून ट्रफ की स्थिति: उत्तरी मैदानी इलाकों में मौसम की गतिविधि के लिए मानसून ट्रफ मुख्य कारण है। यह ट्रफ पिछले कुछ दिनों से अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है। जिस कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम मौसम गतिविधि हुई। अब, ट्रफ रेखा उत्तर की ओर बढ़ रही है। जिसके पंजाब, हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों, दिल्ली के थोड़ा उत्तर और आगे पूर्व की ओर चलने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा के करीब ट्रफ में एक छोटे पैमाने का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों पर एक सपोर्ट सर्कुलेशन के कारण ट्रफ रेखा के इसी स्थिति में बने रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा के खतरे वाले स्थान: उत्तरी मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर तूफानी परिस्थितियों और भारी मौसम गतिविधियों का जोखिम रहेगा। पंजाब में फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना और पटियाला में यह गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, अंबाला और चंडीगढ़ में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

यूपी और दिल्ली में खराब मौसम: दिल्ली/एनसीआर में अगले 2 दिनों में, आज के दिन के बाद से खराब मौसम की स्थिति रहेगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के दिल्ली के नजदीक के हिस्सों में जैसे मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा में 31 जुलाई और 1 अगस्त को मध्यम से भारी आंधी के साथ तेज हवाएं और लगातार बारिश का खतरा रहेगा।

बारिश की कमी में सुधार के आसार: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्यों में इस मौसम में लगभग 40%-45% बारिश की कमी है। आने वाली बारिश इस कमी को आंशिक रूप से पूरा करेगी। जिसके बाद कमी के आंकड़ों में सुधार आएगा। 02 अगस्त से मौसम की स्थिति में सुधार होगा। लेकिन, मैदानी इलाकों में न्यूनतम प्रसार और तीव्रता के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try