चेन्नई में मूसलाधार बारिश, आगे भी बरसात जारी रहने के आसार

June 6, 2024 6:02 PM | Skymet Weather Team

चेन्नई में कल( 5 मई) पूरे शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हुई। 24 घंटों के दौरान हवाईअड्डा वेधशाला, मीनांबक्कम में 60 मिमी और क्षेत्रीय वेधशाला नुंगमबक्कम में 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हवाईअड्डा वेधशाला ने पिछले तीन दिनों में लगभग 100 मिमी वर्षा दर्ज की है। आज अधिक भारी बारिश होने और अगले 48 घंटों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। बता दें, चेन्नई शहर में जून में सामान्य वर्षा 58.8 मिमी है। इस आंकड़े को दोनों वेधशालाओं ने पार कर लिया है। मीनंबक्कम वेधशाला में अगले 48 घंटों में मासिक बारिश सामान्य से दोगुनी दर्ज हो सकती है।

मानसून कमजोर होने पर अच्छी बारिश: तमिलनाडु मानसून के मौसम के दौरान वर्षा छाया क्षेत्र में स्थित है। इस समय राज्य की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश नहीं होती है। चेन्नई में भारी बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान होती है, खासक नवंबर महीने में। देश भर में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति के दौरान  चेन्नई में केवल हल्की वर्षा होती है। इसके विपरीत, जब मानसून कमजोर हो जाता है या 'ब्रेक' में चला जाता है, तो चेन्नई में अच्छी बारिश होती है।

आगे के दिनों में चेन्नई का मौसम: मौजूदा समय में एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तेलंगाना और उससे सटे कर्नाटक क्षेत्र में बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश से होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है। तमिलनाडु के तट पर निचले स्तर पर तेज़ दक्षिण-पश्चिमी धारा के कारण तेज बारिश होने की संभावना है। चेन्नई में भी आज मध्यम और बीच-बीच में भारी बारिश होने की संभावना है। जैसे-जैसे कल (7 मई को) परिसंचरण थोड़ा कम हो जाएगा, वर्षा की तीव्रता और प्रसार कम हो जाएगा। फिर भी अगले 72 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

OTHER LATEST STORIES