Skymet weather

पुणे में तापमान 40 डिग्री तक बढ़ा, राहत देने वाली बारिश गायब

April 3, 2024 5:04 PM |

महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में पारा बढ़ रहा है, विशेषकर विदर्भ और मराठवाड़ा में। हालाँकि, मध्य महाराष्ट्र की मेजबानी करने वाले  पुणे और नासिक में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मालेगांव, जेउर, शोलापुर सभी का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, यह क्षेत्र लू के बहुत करीब हैं। कभी मराठा साम्राज्य का प्रमुख आधार रहा विशाल शहर पुणे पिछले कुछ दिनों से बहुत गर्मी से झुलस रहा है। यह शहर पिछले दो दिनों में 39 डिग्री तापमान को पार कर गया है। बता दें, 1,800' की मामूली ऊंचाई वाले मध्य महाराष्ट्र का प्रमुख शहर पुणे पश्चिमी घाट के किनारे पर स्थित है। लोहेगांव स्थित हवाईअड्डा वेधशाला में कल 2 अप्रैल में दिन का अधिकतम तापमान 39.3°सेल्सियस दर्ज किया गया था।

तापमान 40 पार होने की संभावना: गौरतलब है, पुणे के लिए अप्रैल और मई सबसे गर्म महीने हैं। शहर में अप्रैल के महीने में तापमान हमेशा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, या पार कर जाता है। इससे पहले भी अप्रैल महीने में कुछ मौकों पर पुणे का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के भीषण स्तर को पार कर चुका है। शहर के ताप संकेतकों के अनुसार, यह जल्द ही किसी भी समय 40 डिग्री सेल्सियस के व्यापक निशान को पार कर सकता है।  

पुणे उच्चतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) - अप्रैल

अप्रैल महीने मे बारिश की उम्मीद: पुणे शहर अक्सर नियमित आधार पर 40°C के तापमान  को पार कर जाता है। हालाँकि, इस सीज़न में अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में 40°C पार का आंकड़ा छूना जल्दबाजी होगी। अप्रैल महीने के दौरान पुणे शहर में सामान्य वर्षा 6.5 मिमी होने की संभावना रहती है। लेकिन, ऐसे भी कुछ मौके हैं जब अप्रैल महीने के दौरान पुणे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। जैसे, अप्रैल 2013, 2015, 2017, 2020 और 2022 में शहर में बारिस नहीं हुई थी। वहीं, पिछले साल 2023 में अप्रैल महीने के दौरान पुणे में 37.5 मिमी की अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

बारिश नहीं होने पर बढ़ेगा पारा: अगले कुछ दिनों में पुणे शहर का तापमान बढ़ने की संभावना है। हवाईअड्डे की वेधशाला में अगले चार दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो सकता है। वहीं, अगले सप्ताह किसी समय शहर में कुछ राहत भरी बारिश होने की स्थिति बन रही है। पिछले करीब एक महीने से पुणे में किसी तरह की बारिश नहीं हुई है। आखिरी बार पुणे में 2 मार्च 2024 को बारिश हुई थी, जिसमें 2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लंबे समय तक मौसम शुष्क रहने और साफ आसमान होने के कारण गर्मी बढ़ गई है, जिससे पारा बढ़ने की उम्मीद है।

बारिश होने पर सूखे से राहत: इसके अलावा प्रायद्वीपीय(दक्षिण) भारत का ट्रफ, जो वर्तमान में तमिलनाडु से विदर्भ तक फैला हुआ है। इस ट्रफ के  पश्चिमी घाट के निचले हिस्से के करीब पश्चिम की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 08 से 10 अप्रैल के बीच किसी भी समय कुछ बारिश होने की संभावना है। यदि यह बारिश होती है तो अवधि में पुणे को बड़ी नहीं तो सांत्वनापूर्ण(थोड़ी) राहत मिल सकती है। क्योंकि, बारिश से पुणे और नासिख दोनों शहरों में सूखे की समस्या दूर हो सकती है।

फोटो क्रेडिट: PortageOnline






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try