दिल्ली में हुई छिटपुट बारिश, आगे शुष्क मौसम और पारा चढ़ने की उम्मीद

March 14, 2024 1:40 PM|

दिल्ली/एनसीआर में कल 13 मार्च हल्की बारिश हुई। बारिश शाम की शुरुआत में 4 से 6 बजे के बीच बहुत ही थोड़े समय के लिए हुई थी। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में मौसम की गतिविधियां नहीं देखी गई और कुछ अन्य इलाकों में बहुत ही हल्की बारिश दर्ज की गई। बेस वेधशाला सफदरजंग, हवाईअड्डा वेधशाला पालम और मौसम विज्ञान कार्यालय लोधी रोड सभी में मामूली बारिश दर्ज की गई।

बारिश से तापमान में गिरावट:वहीं, नोएडा के बीच के भागों में बहुत तेज बारिश हुई लेकिन, थोड़े समय के लिए। पूसा, नरेला, जाफरपुर, मुंगेशपुर, नजफगढ़ जैसी कई वेधशालाओं में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। आसमान में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। बता दें, पहले तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया था।

अगले सप्ताह बढ़ सकता है तापमान:जैसा कि पहले से उम्मीद थी, साफ मौसम की स्थिति फिर से शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में अच्छी धूप निकलने और इस सप्ताह के आखिर में या फिर अगले सप्ताह पारे में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों तक हवा कुछ ठंडी रहेगी। रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। यहां तक ​​कि अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना नहीं है। हालाँकि, अगले सप्ताह अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जो 34-35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

होली के दिन बारिश की संभावना:बता दें, दिल्ली में 10 दिनों के बाद झमाझम बारिश हुई है। बारिश का अगला दौर सप्ताह अंत से पहले होने की उम्मीद है। वहीं, 22 से 24 मार्च के बीच होली से पहले बारिश होने की पूरी संभावना है। यहां तक ​​कि  25 मार्च को त्योहार के दौरान कुछ बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी कम हो जाएगी। हालांकि, तब तक गर्मी बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय मौसम की स्थिति सुहावनी रहेगी और अगले 4-5 दिनों तक दोपहर में काफी गर्म रहने की उम्मीद की जा सकती है।

Similar Articles

thumbnail image
March 20, Today Marks The Spring Equinox: Day-Night Duration Nearly Equal

The official transition from winter to spring, known as the SPRING EQUINOX, occurs today! It’s time when the Sun crosses the celestial equator precisely at 2:31 PM, delivering warmer, longer days to the Northern HemiSphere. As autumn arrives, the South enjoys colder evenings.

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on: