[Hindi] मॉनसून 2020: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भारी मॉनसून वर्षा के आसार, उत्तराखंड, बिहार, असम में मूसलाधार वर्षा से बाढ़ की स्थितियां होंगी गंभीर

July 28, 2020 9:19 PM|

उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून का प्रदर्शन जून से लेकर जुलाई के पहले पखवाड़े तक काफी निराशाजनक रहा था। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मॉनसून में सुधार हुआ और हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक के बारिश के आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामान्य से 22% कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान दिल्ली में जहां 232.9 मिलीमीटर होनी चाहिए वहां बारिश हुई है महज़ 187 मिमी। पंजाब में सामान्य से 3% अधिक तो हरियाणा में सामान्य से 5 फ़ीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से 2% अधिक वर्षा जरूर हुई है लेकिन अधिक बारिश पूर्वी क्षेत्रों में हुई है जबकि पश्चिमी हिस्सों में मॉनसून काफी कमजोर रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 21% अधिक वर्षा हुई है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 33 फ़ीसदी की कमी है। बिहार में सामान्य से 47% ज्यादा मॉनसून वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का नया दौर फिर से शुरू हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान दोनों राज्यों में कई जगहों पर वर्षा दर्ज की गई है। इस बीच अक्षीरी रेखा हिमालय की तराई क्षेत्रों से फिर से दक्षिणवर्ती हो रही है। इसके चलते उत्तर प्रदेश और बिहार पर लगातार बारिश का सिलसिला बना रहेगा और उम्मीद है कि जुलाई की विदाई के बाद 1 और 2 अगस्त को भी इन दोनों राज्यों पर अच्छी वर्षा कई जगह देखने को मिलेगी। बिहार में आने वाले समय में बारिश की गतिविधियां और अधिक बढ़ने और नेपाल के तमाम इलाकों में मूसलाधार वर्षा के चलते बाढ़ का संकट और गहरा सकता है।

दूसरी ओर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू होने वाली है। उम्मीद है कि 29 जुलाई से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वर्षा शुरू होगी। इन सभी क्षेत्रों में 30 और 31 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ इन भागों में तेज़ हवाएँ चलने और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। उत्तर भारत के पहाड़ों पर भी मौसम बदलेगा। उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर तक बारिश बढ़ेगी। हालांकि सबसे अधिक वर्षा उत्तराखंड में ही होगी। अगले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ों पर बादल फटने की घटनाएँ हो सकती हैं। अचानक बाढ़ का भी खतरा रहेगा।

इस दौरान गंगा के मैदानी भागों में पंजाब से लेकर बिहार तक मॉनसून के सक्रिय रहने, लगातार बादल छाए रहने और आर्द्र हवाएं चलने तथा गर्जना के साथ वर्षा होने के कारण इन सभी भागों में तापमान में व्यापक गिरावट आएगी और गर्मी से लंबी राहत मिलेगी। मूसलाधार वर्षा जहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों के लिए वरदान साबित होगी वहीं बिहार के लिए यह अभिशाप से कम नहीं होगी। बिहार में आने वाली गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक, कोसी, कमला बलान और गंगा सहित अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर रहेंगी और कई इलाकों में जल प्रलय देखने को मिलेगी।

Image Credit:Tribune

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
March 20, Today Marks The Spring Equinox: Day-Night Duration Nearly Equal

The official transition from winter to spring, known as the SPRING EQUINOX, occurs today! It’s time when the Sun crosses the celestial equator precisely at 2:31 PM, delivering warmer, longer days to the Northern HemiSphere. As autumn arrives, the South enjoys colder evenings.

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on: