लाइव: दक्षिण-पश्चिम मानसून 2021 पूर्वानुमान

April 13, 2021 11:25 AM|

Monsoon Forecast 2021

मौसम पूर्वानुमान और कृषि रिस्क सोल्यूशन के क्षेत्र की अग्रणी भारतीय कंपनी स्काईमेट ने 2021 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान जारी कर दिया है। स्काइमेट के मॉनसून पूर्वानुमान के अनुसार चार महीनों जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर की औसत वर्षा 880.6 मिमी की तुलना में 2021 में 103% बारिश की संभावना है (एरर मार्जिन +/- 5%)।

मॉनसून के क्षेत्रीय प्रदर्शन पर स्काइमेट का अनुमान है कि उत्तर भारत के मैदानी भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पूरे सीजन में बारिश कम होने की आशंका है। आंतरिक कर्नाटक में भी मॉनसून के प्रमुख महीनों जुलाई-अगस्त में इसके कमजोर प्रदर्शन यानि कम बारिश की आशंका है। मॉनसून के आरंभिक महीने जून और आखिरी चरण सितंबर में देश भर में व्यापक वर्षा के संकेत हैं। स्काइमेट के सीईओ योगेश पाटिल के अनुसार “प्रशांत महासागर में पिछले वर्ष से ला नीना की स्थिति बनी हुई है और अब तक मिल रहे संकेत इशारा करते हैं कि पूरे मॉनसून सीज़न में ENSO तटस्थ स्थिति में रहेगा। मॉनसून के मध्य तक आते-आते प्रशांत महासागर के मध्य भागों में समुद्र की सतह का तापमान फिर से कम होने लगेगा। हालांकि समुद्र की सतह के ठंडा होने की यह प्रक्रिया बहुत धीमी रहेगी। इस आधार पर कह सकते हैं कि मॉनसून को खराब करने वाले अल नीनो के उभरने की आशंका इस साल के मॉनसून में नहीं है।

इंडियन ओशन डायपोल (IOD) इस समय तटस्थ स्थिति में है और इसके नकारात्मक होने के रुझान हैं। हालांकि यह थ्रेसहोल्ड सीमा में ही रहेगा। ऐसी स्थिति में यह आगामी मॉनसून को मदद पहुंचाएगा ऐसी संभावना फिलहाल कम है। हालांकि यह मॉनसून 2021 को कमजोर भी नहीं करेगा।

मॉनसून को प्रभावित करने वाला एक अन्य महत्वपूर्ण सामुद्रिक बदलाव है मैडेन जूलियन ओशिलेशन (MJO), जो इस समय हिन्द महासागर से दूर है। पूरे मॉनसून सीजन में यह बमुश्किल 3-4 बार हिन्द महासागर से होकर गुज़रता है। मॉनसून पर इसके किसी प्रभाव के बारे अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा।

अधिक जानकारी के लिए:यहाँ क्लिक करें

मानसून पूर्वानुमान प्रस्तुति लिंक:https://drive.google.com/file/d/14uHKTtk2cAeq-N1waTIMvzuxuW_42Hqb/view

Similar Articles

thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
गर्मी की वापसी, क्या इस बार मार्च में 40°C पहुंचेगा मुंबई का तापमान?

मुंबई में जल्द ही फिर चिपचिपी गर्मी लौटेगी। मार्च के पहले 15 दिन सामान्य से ज्यादा गर्म रहे हैं। 11 मार्च को 39.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था। जमीन पर समुद्री हवा देरी से पहुंचने पर तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही मुंबई में 22-23 मार्च के बाद पारा 36°C पार कर सकता है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ रहा तापमान, अगले हफ्ते 40°C तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, तापमान 30.7°C तक पहुंचा, जल्द ही 40°C का स्तर छू सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 20-21 मार्च की रात हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 25-27 मार्च के बीच लू जैसे हालात बन सकते हैं।

posted on: