[Hindi] मॉनसून 2019: श्रीलंका में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून में देरी, 2-3 जून से हो सकती है हल्की बारिश

May 29, 2019 4:47 PM | Skymet Weather Team

श्रीलंका में आमतौर पर 25 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिमी मानसून दस्तक देता है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ है। तीन दिन की देरी पहले ही हो चुकी है और अब तक श्रीलंका में बारिश की गतिविधियां नहीं बढ़ी हैं।

हालांकि स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल होती दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद श्रीलंका को मॉनसून के लिए अभी कुछ दिनों का और इंतज़ार करना होगा। अगले तीन से चार दिनों तक श्रीलंका के पश्चिमी तटीय भागों खासकर कोलंबो और गॉल में गरज के साथ रुक-रुक कर होने वाली बारिश जारी रहेगी। हालांकि, सामान्य मॉनसून की बारिश 2 जून या 3 जून तक नहीं होगी।

Also Read In English: Southwest Monsoon delayed in Sri Lanka, light rains around June 2 and 3

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 2019 के आगमन की सही तारीख अभी भी स्पष्ट नहीं है। 2 और 3 जून के आसपास, श्रीलंका में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे बारिश बढ़ेगी। हालांकि, उस दौरान भी बारिश हल्की से मध्यम होगी। कुछ स्थानों पर ही भारी बारिश देखने को मिलेगी।

उम्मीद है कि गर्म और शुष्क मौसम की स्थिति से राहत तभी मिलेगी जब यहाँ बारिश तेज़ होगी। अगर पूर्वी तटीय क्षेत्र की बात करें तो मुख्य रूप से यहां शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। जबकि, जाफना, त्रिंकोंमाली और बत्तीकोला में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Image Credit:The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

OTHER LATEST STORIES