[Hindi] मॉनसून 2018: सामान्य रहेगा मॉनसून; होगी 100 प्रतिशत बारिश

April 16, 2018 3:30 PM | Skymet Weather Team

स्काइमेट के अनुमानों के अनुसार, मॉनसून 2018 के सामान्य रहने की संभावना है। इसमें 5% की अधिकता या कमी हो सकती है। स्काइमेट द्वारा आज जारी किए गए दीर्घावधि मॉनसून पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर की चार माह की मॉनसून अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर के मुक़ाबले 100% वर्षा का अनुमान है।

स्काइमेट के मुताबिक जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर में कुल मॉनसून बारिश की संभावना इस प्रकार है:

• 5% संभावना अत्यधिक बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 110% से अधिक वर्षा को अत्यधिक माना जाता है)
• 20% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 105% से 110% वर्षा को अधिक माना जाता है)
• 55% संभावना सामान्य बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 96% से 104% वर्षा को सामान्य माना जाता है)
• 20% संभावना सामान्य से कम बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 90% से 95% वर्षा को सामान्य से कम माना जाता है)
• 0% संभावना सूखे की है (मॉनसून सीजन में 90% से कम बारिश होने पर सूखा घोषित किया जाता है)

[yuzo_related]

मॉनसून 2018 में प्रति माह वर्षा की संभावना इस प्रकार है:

जून- दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 111% बारिश हो सकती है (जून में औसतन 164 मिमी वर्षा होती है)

•    30% संभावना सामान्य बारिश की है।
•    60% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
•    10% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

जुलाई– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 97% बारिश हो सकती है (जुलाई में औसतन 289 मिमी वर्षा होती है)

•    55% संभावना सामान्य बारिश की है।
•    15% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
•    30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

अगस्त– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 96% बारिश हो सकती है (अगस्त में औसतन 261 मिमी वर्षा होती है)

•    55% संभावना सामान्य बारिश की है
•    10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
•    35% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

सितम्बर– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 101% बारिश हो सकती है (सितम्बर में औसतन 173 मिमी वर्षा होती है)

•    60% संभावना सामान्य बारिश की है
•    20% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
•    20% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

मॉनसून 2018 पूर्वानुमान रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

मॉनसून 2018 के पूर्वानुमान पर विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES