Skymet weather

दिल्ली में भीषण गर्मी, इस सप्ताह राहत की कोई संभावना नहीं

June 10, 2024 2:08 PM |

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, पिछले सप्ताह के दौरान तापमान में गिरावट हुई। मई के आखिरी 6 दिनों में 45°C या इससे अधिक भीषण तापमान रहा था। इसके बाद पिछले 4 दिनों में पारा 41° और 43°C के बीच रहा। 29 मई 2024 को दिल्ली में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बढ़ेंगे अधिकतम तापमान वाले दिन: दिल्ली तापमान रिकॉर्ड की प्रतिनिधि सफदरजंग स्थित आधार वेधशाला ने 13 मई से 09 जून 2024 के बीच लगातार 28 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया है। हालांकि, दिल्ली में तापमान अभी भी 40 डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है। अगर मौजूदा सप्ताह में इतना ही अधिक तापमान बना रहा, तो 40 डिग्री से ज्यादा तापमान वाले दिन 28 से बढ़कर 35 हो जाएंगे। जिससे साल 2013 में 31 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने का रिकॉर्ड टूट जाएगा। गौरलतब है, अगले सप्ताह के दौरान भी गर्म दिनों की संख्या में ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी।

इन राज्यों में हल्की बारिश: एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर आगे बढ़ रहा है। हालांकि, इसका प्रभाव हल्का है और पहाड़ी राज्यों तक ही सीमित है। इस मौसम प्रणाली से सप्ताह के दूसरे भाग के दौरान पंजाब की तलहटी, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों में अलग-अलग और हल्की मौसमी गतिविधियाँ हो सकती हैं। वहीं, दिल्ली इस मौसम प्रणाली की पहुंच से दूर रहेगी, जिससे राजधानी के शुष्क बने रहने की संभावना है।

चलेगी लू का लंबा दौर: आज दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने या इससे अधिक होने की संभावना है। पूरे हफ्ते ऐसे ही रिकॉर्ड बने रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान के कारण दिल्ली/एनसीआर में लू का एक और लंबा दौर जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान पारे का स्तर 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक चढ़ जाएगा। सतही हवा की मध्यम गति के कारण सुबह के बाद से दोपहर बाद तक 'लू' की स्थिति बनी रहेगी।

मानसून आने के बाद मिलेगी राहत:  थोड़ी राहत की बात है कि, यह शुष्क गर्मी का दौर होगा और आर्द्रता का स्तर कंट्रोल में रहेगा। तापमान बढ़ने के कारण ताप सूचकांक (heat index) में बढ़ोत्तरी कम आर्द्रता (low humidity) के कारण संतुलित हो जाएगी। हालाँकि, तापमान बढ़ने से राते गर्म हो जाएंगी और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। जून के आखिर में मानसून के आने के बाद ही गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

फोटो क्रेडिट: टाइम्स ऑफ इंडिया






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try