राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर कैसा रहेगा अयोध्या का मौसम?

August 5, 2020 1:39 PM | Skymet Weather Team

आज 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होगा। अयोध्या का मौसम साफ बना रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हालांकि अयोध्या के पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना है,लखनऊ कानपुर उन्नाव, हरदोई सीतापुर तथा कन्नौज आदि जिलों में आज अच्छी वर्षा की संभावना है।

अयोध्या में बारिश की संभावना आज बहुत ही कम है। मौसम किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं करेगा। 7 अगस्त से अयोध्या नगरी में हल्की बारिश शुरू हो सकती है 8 अगस्त से बढ़ सकती है। भूमि पूजन के बाद लगभग 1 सप्ताह तक अयोध्या का मौसम सुहावना बना रहेगा, बारिश रुक रुक कर होने की भी संभावना है।

OTHER LATEST STORIES