[Hindi] जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर और चुरू में आज भी हो सकती है वर्षा, आँधी और तेज़ हवाएँ

November 2, 2019 3:22 PM|

Rain in Rajasthan

राजस्थान में बारिश एक दौर शुरू हुआ है। कल जैसलमेर, बीकानेर, पिलानी, चूरू, बाड़मेर, सीकर तथा अजमेर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें और तेज़ हवाएं देखी गईं। पिछले 24 घंटों में, जैसलमेर में ओलावृष्टि के साथ 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी तेज़ हवाएं देखी गईं।

इस समय, राजस्थान पर कई मौसमी प्रणालियों का प्रभाव देखा जा सकता है। जम्मू और कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का एक चक्रवात दक्षिणपश्चिमी पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है।

इसके अलावा,कल से हवाओं का रुख भी बदल के उत्तरपूर्व की दिशा से चलने लगेंगी। चक्रवाती तूफान महा के भी और अधिक मजबूत होने की संभावना है, जिसके चलते राजस्थान के दक्षिणी भागों पर आद्र हवाओं देखी जाएंगी।

आज हम यह भी उम्मीद करते हैं कि बारिश और गरज-चमक के साथ मुख्य रूप से दक्षिण और दक्षिणपूर्वी हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है। बीकानेर, फलोदी, जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर में आज धूल भरी आँधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश की गतिविधि में कल कमी आने की संभावना है। हालांकि, जालोर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा जैसे दक्षिणी भागों में गरज के साथ हल्की वर्षा जारी रहेगी। शुष्क मौसम 4 नवंबर के आसपास राज्य में वापसी करने की संभावना है।

मगर एक दिन के बाद ही यानि 6 से 8 नवंबर के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और राज्य में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी, जब चक्रवात महा की पुनरावृत्ति होने की संभावना है।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image