दिल्ली में बारिश की फुहारें, अगले हफ्ते तक मध्यम वर्षा के आसार

July 4, 2024 12:32 PM | Skymet Weather Team
दिल्ली NCR में बारिश, फोटो: पीटीआई

आखिरकार, दिल्ली में जुलाई 2024 की पहली मानसूनी बारिश हुई। कुछ दिनों तक लुका-छिपी खेलने के बाद कल 3 जुलाई को आसमान खुला, हालांकि बारिश बहुत लंबे समय के लिए नहीं हुई। फिर भी, दिल्ली/एनसीआर के कुछ हिस्सों में दोपहर और शाम के समय तेज बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटों में हवाई अड्डा वेधशाला, पालम में 17 मिमी और आधार वेधशाला, सफदरजंग में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, इस दौरान आयानगर में सबसे अधिक 40.8 मिमी बारिश हुई। साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी हल्की बारिश हुई। इन क्षेत्रों में आज 4 जुलाई की सुबह भी हल्की बारिश जारी रही।

एक सप्ताह तक मानसूनी बारिश: दिल्ली में अगले एक सप्ताह या उससे भी अधिक समय तक मानसून की बारिश जारी रहने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी हुई हैं, भले ही बारिश तीव्रता और प्रसार अलग-अलग हो सकता है।मानसून की गर्त (ट्रफ) दिल्ली के निकट है, जिसमें एक चक्रवाती परिसंचरण भी शामिल है जो इस क्षेत्र के पास है। पंजाब और हरियाणा में भी अनुकूल परिस्थितियाँ हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को बनाए रखने में मदद करेंगी।

आगे के दिनों में दिल्ली का मौसम: दिल्ली में लगातार बादल छाए रहेंगे। अगले 5-6 दिनों तक धूप दबी रहेगी। मानसून ट्रफ उत्तर और दक्षिण की ओर गति करेगा। लेकिन, राजधानी शहर और उपनगरों के पास घूमता रहेगा। 04, 05 और 06 जुलाई को दिल्ली में मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, अगले तीन दिन 07, 08 और 09 जुलाई को बारिश के फैलाव और तीव्रता में कमी आएगी।

बढ़ेगी मानसून की गतिविधि, दिल्ली/NCR में हल्की बारिश: 07 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती परिसंचरण बनेगा। जिसके बाद में भूमी पर जाने के कारण देश के पूर्वी और मध्य भागों में मानसून की गतिविधि बढ़ जाएगी। यह परिसंचरण 09 जुलाई को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के करीब आएगा। मानसून ट्रफ एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। 10 से 12 जुलाई के बीच दिल्ली/एनसीआर में फिर से मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है। इन सभी दिनों में मानसून की बारिश इतनी अधिक होने की संभावना नहीं है कि सामान्य गतिविधियों में खलल पड़े। दिन और रात दोनों के दौरान मध्यम तापमान के साथ मौसम की स्थिति बेहतर और सहनीय रहेगी।

फोटो क्रेडिट: पीटीआई

OTHER LATEST STORIES