[Hindi] जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर में तेज़ हवाएँ, बारिश के आसार

March 2, 2019 6:10 PM | Skymet Weather Team

पिछले 24 घंटों में, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी जा रही है। एक दो जगहों पर मध्यम बारिश भी हुई। ये बारिश आने वाले 24-48 घंटों तक जारी रहेगी। इसका कारण उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर स्थित एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ है।

इसका प्रेरित हवाओं का चक्रवात दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर, सीकर, चूरू, श्री गंगानगर जैसे स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा देखी जा रही है।

इन बारिश के साथ, न्यूनतम तापमान में 3°C-5°C की वृद्धि हुई है और अधिकतम तापमान में 5°C-7°C तक गिरने की संभावना है। ओलावृष्टि के साथ-साथ कुछ हिस्सों में तेज़ हवाएँ भी देखी जाएंगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में व्यापक वर्षा होगी। वर्तमान मौसम की स्थिति आने वाले 48 घंटों तक बनी रहेगी। राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में मुख्य रूप से तेज़ हवाएँ और बिजली की आशंका भी है। 4 मार्च को दोपहर बाद मौसम में सुधार शुरू होगा।

इस प्रणाली के कल शाम से उत्तर / उत्तरपश्चिम की ओर जाने की संभावना है, अर्थात्, 3 मार्च से पश्चिमी भागों में मौसम साफ हो जाएगा। एक बार सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ जाए तो जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर और भरतपुर जैसी जगहों पर बारिश होने लगेगी।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES